search

Bihar Weather Today: बिहार में 24 जिलों का लुढ़का पारा, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड; घने कोहरे का अलर्ट

cy520520 2025-12-18 12:06:15 views 458
  

24 जिलों का लुढ़का पारा। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के अलग-अलग भागों में तीन से चार दिनों के दौरान हल्के से घना कोहरा छाया रहने के साथ मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

राज्य के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी में घना कोहरा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी सहित अन्य भागों में हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तापमान में क्रमिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

पछुआ के कारण दिन में धूप निकलने के साथ कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। शुक्रवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस एवं 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर सबौर का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दो साै मीटर के साथ गया एवं वाल्मीकि नगर में सबसे कम न्यूनतम दृश्यता दर्ज की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को पटना सहित 24 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस एवं 28.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ दिन में पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहा। धूप की तपिश में कमी रही।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737