LHC0088 • 2025-12-18 12:06:19 • views 1083
प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, मेरठ। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर दुर्घटना व अन्य आपात स्थितियों में लोगों तक तत्काल मदद पहुंचायी जाएगी। यातायात पुलिस ने सभी टोल प्लाजा पर मदद के लिए नंबर जारी किए हैं। टोल प्लाजा के अलावा हाईवे की पेट्रोलिंग गाड़ियां व फैंटम पुलिस इसका प्रचार कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि वाहन चालकों के लिए हेल्पलाइन नंबर पर रात में पुलिस बल तैनात रहेगा। सूचना पर वह तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि टोल प्लाज़ा पर कंट्रोल रूम, रिस्पांस व्हीकल, एम्बुलेंस एवं रिकवरी सेवाओं हर समय तैयारी रहेंगी। ऐसे में इन नंबरों की वाहन चालक मदद लें।
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे काशी टोल प्लाजा
- कंट्रोल रूम- 9105558900
- आरपीवी व्हीकल- 9105558901
- एम्बुलेंस- 9105558902
- रिकवरी- 9105558904
दिल्ली-दून हाईवे सिवाया टोल प्लाजा
- सिवाया कंट्रोल रूम- 8859895714
- टोल हेल्पलाइन - 9756880808
- एम्बुलेंस- 7500130005
- पेट्रोल व्हीकल- 7500130003
- क्रेन- 7500130002
एनएच-119 मेरठ–नजीबाबाद मार्ग चोला मवाना टोल प्लाजा
- एम्बुलेंस- 6398317658
- पेट्रोल व्हीकल - 6395904685
- क्रेन- 6398353568
एनएच-235 मेरठ–बुलंदशहर मार्ग
- एम्बुलेंस- 6397375214
- पेट्रोल- 8126018517
- क्रेन- 6398000349
वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टिव टेप
एसपी यातायात राघवेन्द्र मिश्र ने बताया कि हाईवे व एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें- ट्रेन का इंजन बनेगा स्वाद का ठिकाना, यूपी के इस जिले में बनेगा देश का पहला \“लोको रेस्टोरेंट\“
इस दौरान 380 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई। इसके अलावा दिन भर डायल-112 के वाहन व हाईवे मोबाइल से भी अनाउंसमेंट कराया गया। भारी वाहन चालकों को रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का कहा गया है। |
|