search

नाश्ते के लिए हेल्दी ऑप्शन है पनीर का चीला और तीखी हरी चटनी, बस नोट कर लें बनाने का आसान तरीका

cy520520 2025-12-18 14:06:37 views 851
  

ब्रेकफास्ट में पनीर चीला के साथ बनाएं तीखी हरी चटनी (Picture Courtesy: AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह के समय हेल्दी नाश्ता करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, अक्सर ये उलझन रहती है कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी। तो आइए इसमें हम आपकी मदद कर देते हैं। ब्रेकफास्ट के लिए पनीर का चीला काफी फायदेमंद हो सकता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह हेल्दी भी होता है और स्वाद में भी लाजवाब होता है। इसे अगर तीखी हरी चटनी के साथ परोसा जाए, तो इसका स्वाद और लजीज हो जाता है। आइए जानें पनीर का चीला और तीखी हरी चटनी बनाने की रेसिपी।  
सामग्री:
बेसन1 कप
पनीर (कद्दूकस किया हुआ)100-150 ग्राम
दही2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
हरी मिर्च1-2 (बारीक कटी हुई)
हरा धनियाबारीक कटा हुआ
मसालेनमक, हल्दी, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर
सब्जियांबारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च (स्वादानुसार)
तेल/घीसेकने के लिए

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन छान लें। इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ी सी अजवायन डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न पड़ें।  
  • इसके बाद एक अलग बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और हल्का सा नमक मिला लें।
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उसे थोड़े से तेल से चिकना कर लें। अब आंच धीमी करें और एक बड़ा चम्मच घोल तवे के बीच में डालकर गोल-गोल फैलाएं।
  • जब चीले की ऊपरी सतह सूखी दिखने लगे, तो किनारों पर थोड़ा तेल डालें और इसे पलट कर दूसरी तरफ से भी हल्का सेक लें।
  • अब चीले को वापस पलटें और तैयार की गई पनीर की स्टफिंग को बीच में या आधे हिस्से पर फैलाएं।
  • चीले को रोल करें या आधा मोड़ दें और धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सेकें।

तीखी हरी चटनी की रेसिपी
सामग्री:
हरा धनिया 1 बड़ी कटोरी (डंठल सहित)
पुदीना के पत्तेआधा कटोरी (ताजगी के लिए)
हरी मिर्च3-4 (या स्वादानुसार)
अदरक1 इंच का टुकड़ा
लहसुन3-4 कलियां
नींबू का रस1 बड़ा चम्मच
जीरा आधा छोटा चम्मच
नमकस्वादानुसार
बर्फ के टुकड़े2 क्यूब

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले धनिया और पुदीना के पत्तों को अच्छी तरह धो लें।
  • अब मिक्सी के जार में धनिया, पुदीना, अदरक, मिर्च, लहसुन, जीरा और नमक डालें।
  • फिर इसमें 2 बर्फ के टुकड़े या थोड़ा ठंडा पानी डालें। इससे चटनी का रंग एकदम हरा बना रहेगा।
  • अब इसे बारीक पीस लें और अंत में नींबू का रस मिला दें।
  • तीखी हरी चटनी बनकर तैयार है।  

यह भी पढ़ें- दो मिनट की मेहनत, लेकिन घंटों तक एनर्जी; ब्रेकफास्ट के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है ओट्स-बनाना स्मूदी   
यह भी पढ़ें- चाय के साथ लें गरमा-गरम \“खस्ता मटर कचौड़ी\“ का स्वाद, विंटर स्नैकिंग के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737