search

Numerology: इस मूलांक के लोग करियर में बनाते हैं अलग पहचान, मिलती है वाह-वाही

cy520520 2025-12-18 20:07:42 views 950
  

इस मूलांक को करिय में मिलती है पहचान (Picture Credit: Freepik)  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 के जातकों की। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी महीने की  2, 11 20 या फिर 29 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्रमा है, ऐसे में इन जातकों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। चलिए जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी कुछ और खास बातें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कैसा होता है स्वभाव

मूलांक 2 के जातकों के स्वभाव (Mulank 2 Personality) की बात करें, तो इस मूलांक के जातक काफी शांत और संवेदनशील किस्म के होते हैं। साथ ही यह जातक बहुत भावुक भी होते हैं। साथ ही चंद्रमा के प्रभाव से इनका मन भी चंचल होता है। मूलांक 2 के लोग मधुर भाषी होते हैं और हमेशा दूसरों का सहयोग करने के लिए तैयार रहते हैं। यह अपनी पर्सनालिटी से दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

  

(Picture Credit: Freepik)
इन क्षेत्रों में बनाते हैं पहचान

अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रह रचनात्मकता और कल्पना का कारक है। ऐसे में मूलांक 2 वाले लोगों की कल्पना शक्ति बहुत शानदार होती है, जिस कारण यह यह लोग रचनात्मकता से जुड़े कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में यह लोग कला, लेखन, शिक्षण, नर्सिंग, काउंसिल और फैशन डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं।

  

  
होती हैं ये खामियां

अगर खामियों की बात की जाए, तो इस मूलांक के लोगों में आत्मविश्वास की कमी पाई जाती है। साथ ही इस मूलांक से जुड़े लोगों के मूड स्विंग्स भी जल्दी होते हैं। साथ ही यह भी माना गया है कि यह लोग किसी-न-किसी पर निर्भर रहते हैं। या तो अपने पार्टनर पर या फिर किसी अन्य व्यक्ति पर। किसी काम में सफलता न मिलने पर यह लोग जल्दी निराशा भी हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Numerology: मूलांक 7 की ये खासियत जीत लेती हैं सबका दिल, लेकिन होती हैं कुछ खामियां भी

यह भी पढ़ें - Numerology: देर से सही पर सफल जरूर होते हैं इस मूलांक के लोग, धुरंधर एक्टर का दमदार कमबैक है सबूत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737