search

Year Ender 2025: इन 8 सितारों का टूटा हंसता-खेलता परिवार, सात जन्म नहीं निभा पाए शादी के 7 वचन

LHC0088 2025-12-18 23:07:55 views 570
  

साल 2025 में टूट गए इन सितारों के रिश्ते/ फोटो- Instagram



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2025 से निकलकर अब दुनिया 2026 की तरफ बढ़ रही है। बॉलीवुड के मायने से 2025 जहां कुछ लोगों के लिए बेहद खास रहा, तो वहीं ये साल कुछ रिश्ते तोड़कर जा रहा है।

इस साल टीवी और बॉलीवुड की दुनिया से कई ब्रेकअप स्टोरी ही नहीं, बल्कि कई-कई साल पुराने रिश्तों के टूटने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि इस साल कौन-कौन से सितारे न सिर्फ सेपरेट हुए, बल्कि उनका रिश्ता इतना खराब हो गया कि बात तलाक तक पहुंच चुका हैं। तो चलिए फटाफट से देखते हैं लिस्ट: विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को एक समय पर टीवी का सबसे आइडियल कपल माना जाता था। बिग बॉस में जिस तरह से दोनों का प्यार दिखा, तो हर कोई ऐसे ही रिश्ते की कामना करने लगा। हालांकि, जल्द ही फैंस के परफेक्ट रिलेशन का ये सपना चकनाचूर हुआ, जब शादी के चार साल बाद भी कपल के अलग होने की खबरें सामने आई। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने तलाक की अर्जी भी डाल दी है, लेकिन अभी वह फाइनल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- 2025 की सबसे घटिया फिल्म, बॉक्स ऑफिस से लेकर IMDb रेटिंग तक रही फिसड्डी

  
सेलिना जेटली-पीटर हाग

\“नो एंट्री\“ एक्ट्रेस सेलिना जेटली की शादी टूटना भी फैंस के लिए किसी शॉक्ड से कम नहीं था। उन्होंने पीटर हाग से साल 2011 में शादी की थी और 2012 में अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। कुछ दिनों पहले ही सेलिना ने बिजनेसमैन पति पीटर हाग के खिलाफ मुंबई के अंधेरी कोर्ट में घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी डाली। एक्ट्रेस 14 साल बाद अपने पति से तलाक ले रही हैं।

  
युजवेंद्र चहल- धनश्री वर्मा

दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। जब धनश्री और युजवेंद्र चहल के तलाक की प्रोसेस चल रही थी, उसी दौरान यूजी को आरजे महवेश के साथ देखा गया था। इन दोनों का डिवोर्स फरवरी 2025 में फाइनल हुआ था।

  
शुभांगी अत्रे- पीयूष पूरे

\“भाबी जी घर पर हैं\“ की एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे साल 2003 में पीयूष पूरे के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। साल 2005 में उन्होंने बेटी का वेलकम किया। हालांकि, 22 साल बाद उन्होंने अपने पति से तलाक की अर्जी डाल दी थी। 5 फरवरी को उनका तलाक कन्फर्म हो गया था। हालांकि, तलाक के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस के पति का निधन हो गया था।

  
अदिति शर्मा- अभिनीत कौशिक

शादी के चार महीने बाद ही टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति अभिनीत कौशिक से तलाक की अर्जी डाल दी थी। अभिनीत ने अदिति पर आरोप लगाते हुए उनके को-स्टार समर्थ गुप्ता के साथ एक्ट्रेस के अफेयर का आरोप लगाया था। अदिति ने बाद में पूरी कहानी बताते हुए कहा था कि अभिनीत ने उन्हें घर से बाहर निकालने की धमकी दी थी। हालांकि, अदिति की ये शादी ज्यादा मीडिया में चर्चित नहीं हुई।

  
स्मृति मंधाना- पलाश मुच्छल

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी बीते महीने सुर्खियों में छाई रही थी। उनकी सगाई से लेकर प्री-वेडिंग की सभी तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन लोगों को झटका तब लगा जब 23 नवम्बर से एक दिन पहले दोनों की शादी पोस्टपोन होने की खबर सामने आई। काफी समय तक तो कपल ने कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में उन्होंने खुद अपनी शादी टूटने की खबर को कन्फर्म किया।

  
लता सभरवाल-संजीव सेठ

\“ये रिश्ता क्या कहलाता है\“ में पति-पत्नी का रिश्ता निभाने वाली एक्ट्रेस लता सभरवाला की संजीव सेठ से लव स्टोरी फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों की दोस्ती और वह प्यार में जल्द बदल गई, जिसके बाद इस कपल ने 2010 में धूमधाम से शादी की और उनका एक बेटा हुआ। हालांकि, शादी के 16 साल बाद लता सभरवाल ने संजीव से तलाक की घोषणा कर दी।

  
हुनर हली-मयंक गांधी

टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली ने भी एक्टर मयंक गांधी से साल 2016 में धूमधाम से शादी की थी, लेकिन 9 साल के बाद उनके और मयंक के तलाक की खबरों ने तब जोर पकड़ा, जब हुनर ने गांधी सरनेम अपने नाम के आगे से हटा दिया। हुनर ने अगस्त में तलाक की अर्जी कोर्ट में डाली थी।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: वॉर 2 से लेकर Housefull 5 तक...2025 में सीक्वल फिल्मों की हुई टांय-टांय फिस
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138