search

कपूरथला में जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

LHC0088 2025-10-6 18:06:01 views 1286
  जेल में बंद कैदी की संदिग्ध हालात में मौत। फाइल फोटो





संवाद सूत्र, कपूरथला। केंद्रीय जेल में बंद कैदी की तबियत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने तुरंत उसे इलाज के लिए जेल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक की पहचान 50 वर्षीय सरवण सिंह पुत्र मुंशी राम, निवासी केंद्रीय जेल कपूरथला के रूप में हुई है। ड्यूटी डॉक्टर शेखर भार्गव ने बताया कि जेल से दो सिक्योरिटी गार्ड एक कैदी को लेकर अस्पताल पहुंचे और बताया कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है।



जांच के दौरान पाया गया कि कैदी की पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126