search

हार्दिक पांड्या की जगह अक्षर पटेल को क्यों मिली टी20 टीम की उप-कप्तानी? सामने आई बड़ी वजह

LHC0088 2025-12-20 21:27:29 views 979
  

अक्षर पटेल को मिली भारत की टी20 टीम की उप-कप्तानी



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए जब शनिवार को टीम का एलान हुआ तो इसमें एक हैरान करने वाला फैसला सामने आया। इस टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिली और उनकी जगह अक्षर पटेल को उप-कप्तानी सौंपी गई। गिल साउथ अफ्रीका सीरीज तक उप-कप्तान थे। अजीत अगरकर ने बताया कि गिल की जगह अक्षर पटेल को उप-कप्तानी क्यों मिली है जबकि इस रेस में हार्दिक पांड्या के नाम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पांड्या एक समय भारत की टी20 टीम के कप्तान थे। टी20 वर्ल्ड कप-2024 में वह भारत के उप-कप्तान थे। लेकिन इसके बाद वह कप्तानी की रेस से बाहर हो गए और अब उप-कप्तानी भी उनके हिस्से नहीं आई। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो उप-कप्तानी को लेकर पांड्या के नाम पर चर्चा हुई थी, लेकिन अक्षर पटेल बाजी मार गए।
अगरकर ने बताई ये वजह

चीफ सेलेक्टर अगरकर ने कहा कि जब गिल टी20 टीम से बाहर थे तो अक्षर उप-कप्तान थे और इसलिए गिल के बाहर जाने के बाद उनको दोबारा ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “शुभमन टीम के उप-कप्तान थे, लेकिन अब वह टीम में नहीं हैं इसलिए किसी को तो उप-कप्तान होना था। शुभमन जब टी20 नहीं खेल रहे थे तब अक्षर उप-कप्तान थे।“

इंग्लैंड की टीम जब साल 2025 की शुरुआत में भारत दौरे पर आई थी तब अक्षर ही भारत की टी20 टीम के उप-कप्तान थे। ऐसे में एक बार फिर उन्हें ये जिम्मेदारी मिली है।
पांड्या हो सकते थे बेहतर विकल्प

वहीं अगर देखा जाए तो पांड्या उप-कप्तान के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते थे। वह अनुभवी हैं और जानते हैं कि टीम को कैसे चलाया जाता है। वह भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं। आईपीएल में भी उन्हें गुजरात टाइंटस के साथ खिताब जीतने का अनुभव है और वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी जगह टीम में पक्की भी है। संभवतः चोट की हिस्ट्री देखते हुए सेलेक्टर्स ने उन्हे नजरअंदाज किया हो और अक्षर को तरजीह दी हो।

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले 15 खिलाड़ियों के लिए BCCI ने बनाया स्पेशल प्लान

यह भी पढ़ें- \“जब रन आने होंगे, तब आएंगे\“, खराब प्रदर्शन पर सूर्यकुमार यादव का बेहद अटपटा जवाब; कहा- मैं फॉर्म से बाहर नहीं हूं बस...


विश्व कप टीम से शुभमन गिल बाहर। ईशान किशन की वापसी। अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया। गिल की जगह उपकप्तान को लेकर चर्चा हुई। इसमें अक्षर और हार्दिक को लेकर चर्चा हुई लेकिन अक्षर को वरीयता दी गई। pic.twitter.com/UA2HMZj9TO— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) December 20, 2025
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: real money casino australia Next threads: coolcat casino bonus
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138