search

Sakat Chauth 2026 Daan: इन चीजों का दान किए बिना अधूरा है सकट चौथ व्रत, न करें अनदेखा

deltin33 2025-12-28 18:57:42 views 1252
  

Sakat Chauth 2026 Daan: सकट चौथ दान का महत्व।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सकट चौथ का व्रत संतान की लंबी उम्र, सुखी जीवन और संकटों से रक्षा के लिए रखा जाता है। साल 2026 में सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी को रखा जाएगा। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित है, जिन्हें \“विघ्नहर्ता\“ कहा जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि सकट चौथ पर व्रत और पूजा-अर्चना के साथ दान भी जरूर करना चाहिए, क्योंकि इस दिन दान का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि बिना दान के इस व्रत (Sakat Chauth 2026) का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। अगर आप भी अपनी संतान की रक्षा और घर की खुशहाली के लिए यह व्रत कर रहे हैं, तो यहां दी गई इन चीजों का दान जरूर करें, जो इस प्रकार हैं - विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सकट चौथ पर करें इन चीजों का दान (Sakat Chauth 2026 Daan List)

  
तिल और गुड़ का दान

सकट चौथ को तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है। इस दिन तिल का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन तिल और गुड़ का दान जरूर करें। ऐसा करने करने से शनि दोष शांत होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही मान-सम्मान बढ़ता है।
गर्म कपड़ों का दान

सकट चौथ माघ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ता है, जब ठंड बहुत होती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को कंबल, गर्म कपड़े व जूते-चप्पल का दान करने से पितृ दोष दूर होता है और संतान पर आने वाली मुश्किलें टल जाती हैं।
अन्न दान

भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे में सकट चौथ के दिन अनाज का दान जरूर करें। ऐसा करने से घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। साथ ही कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
तांबे के पात्र और दक्षिणा

पूजा के बाद किसी सुयोग्य ब्राह्मण को तांबे का बर्तन और क्षमता अनुसार दक्षिणा देना व्रत की पूर्णता का प्रतीक है। दक्षिणा के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में अंत किसी सुयोग्य ब्राह्मण को दक्षिणा जरूर दें।
सकट चौथ उपाय (Remedies)

  • दूर्वा अर्पण - भगवान गणेश को 21 दूर्वा की गांठें \“ॐ गं गणपतये नमः\“ मंत्र का जप करते हुए अर्पित करें। इससे बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है।
  • शमी पत्र - अगर आपके जीवन में बहुत अधिक संघर्ष है, तो गणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाएं।
  • चंद्र दर्शन - सकट चौथ का व्रत चंद्र देव को अर्घ्य दिए बिना पूरा नहीं होता है। ऐसे में अर्घ्य के जल में थोड़ा दूध और अक्षत जरूर मिलाएं।


यह भी पढ़ें- Sakat Chauth 2026: सकट चौथ व्रत पर भगवान गणेश को माताएं लगाएं ये दिव्य भोग, जीवन में आएंगी खुशियां

यह भी पढ़ें- Sakat Chauth 2026 Remedies: सकट चौथ व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, दूर होंगी संतान से जुड़ी मुश्किलें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469968