search

भूमि विवाद में महिला को गोली मारकर किया घायल, आरोपी अनुज एक घंटे में गिरफ्तार

LHC0088 2025-12-28 19:27:29 views 762
  

भूमि विवाद में महिला को गोली मारकर किया घायल



संवाद सहयोगी, महागामा (गोड्डा)। महागामा अनुमंडल क्षेत्र के कमरगामा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला को गोली मारी गई है। घायल महिला की पहचान ईसीएल हॉस्पिटल में सहायक कर्मी व उर्जानगर निवासी शिवकुमारी देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कमरगामा गांव की रहने वाली हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिवकुमारी देवी ने बताया कि पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम उनकी गोतनी ने फोन कर सूचना दी कि अनुज ब्रह्म की पत्नी बबली देवी ने उनकी जमीन पर लगे घेरे को उखाड़कर फेंक दिया है।
बाइक से उतरते ही चला दी गोली

सूचना मिलने पर वह अपनी बेटी के साथ कमरगामा पहुंचीं। गांव के विद्यालय के पास उन्होंने देखा कि अनुज ब्रह्म अपाचे बाइक के साथ अन्य लोगों के साथ बैठा हुआ था। आरोप है कि बाइक से उतरते ही अनुज ब्रह्म ने उनकी बांह पकड़ ली और पिस्तौल से गोली चला दी। गोली उनके पेट और कमर के बीच से छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और जमीन पर गिर पड़ीं।

घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी के बीच जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा पहले भी जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इसी विवाद के दौरान गाली-गलज और मारपीट के बाद आरोपी ने फायरिंग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि घटना के एक घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138