search

यूपी में हाड़ कंपाने वाली पड़ने वाली है सर्दी, पारा लगातार लुढ़क रहा; वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी

LHC0088 2025-12-28 21:27:29 views 978
  



जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। करीब एक सप्ताह से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट से लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिली। वहीं घना कोहरा छाने से हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार मंद रही।

नए साल के आगमन के साथ ही सर्दी भी अपने चरम पर है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट से लोगों को घरों में भी राहत नहीं है, जबकि आवागमन करने वाले लोगों को और भी असुविधा हो रही है। वहीं घने कोहरे के कारण न केवल ट्रेनों बल्कि हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार मंद हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं दो पहिया वाहन से आवागमन करने वाले लोगों को अनहोनी का डर भी बढ़ा है। रविवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा।

दोपहर में कुछ देर के लिए कोहरा छटा, लेकिन शाम होते ही फिर से वही स्थिति हो गई। इससे अकबरपुर, रूरा, शिवली, पुखरायां समेत अन्य कस्बे की बाजारों में भी सन्नाटा रहा। दोपहर में कुछ भीड़भाड़ जरूर दिखी, लेकिन शाम होते ही फिर से सन्नाटा पसर गया।

अधिकतम तापमान 14.3 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तापमान में गिरावट का सिलसिला अभी जारी रहेगी।

वहीं इससे टमाटर, आलू, मटर के साथ ही सरसों, अरहर समेत अन्य फसलों को नुकसान है। उन्होंने बताया कि फसलों क सुरक्षित रखने के लिए किसान खेतों में नमी रखें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126