search

सिगरेट पीता देख पिता ने जड़ दिया थप्पड़, बांदा में 8वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

LHC0088 2025-12-29 00:27:25 views 913
  



जागरण संवाददाता, बांदा। सिगरेट पीने को लेकर पिता ने बेटे को थप्पड़ मार दिया तो नाराज बेटे ने पड़ोसी के पशुबड़ा में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सहित फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहार निवासी शिवबरन यादव का 14 वर्षीय पुत्र अंकित बबेरू कस्बे के विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र रहा। रविवार की दोपहर पिता शिवबरन ई रिक्शा लेकर बबेरू जा रहा था । पिता की निगाह पड़ी कि अंकित दोस्तों के संग सिगरेट पी रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसने रिक्शा रोक कर बेटे को सिगरेट पीता देख एक थप्पड़ मार दिया। हिदायत देकर पिता ने उसे घर जाने को कहा और वहां से सवारी लेकर चला गया। इसी बीच अंकित मौका पाकर मकान के पीछे बिरादरी के शिवचंद्र यादव के सूने पशुबाड़ा गया और गले में रस्सी का फंदा डाल कर लकड़ी की धन्नी से लटककर आत्महत्या कर ली।

दोपहर करीब एक बजे शिवचंद्र यादव का बेटा फावड़ा लेने गया तो देखा कि अंकित फंदे में लटक रहा है। घटना की जानकारी अंकित के स्वजन को दी गई। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार राजवत घटना स्थल फारेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। दिवंगत एक बहन व दो भाइयों के बीच दूसरे नंबर का था । दिवंगत के पिता ने बताया कि सिगरेट पीने को लेकर एक थप्पड़ मार दिया था इसी बात से वह नाराज हो गया था। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138