search

खगड़िया में कांग्रेस कार्यालय पर लहराया भाजपा का झंडा, सियासी हलचल तेज

cy520520 2025-12-29 12:26:22 views 761
  



संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। परबत्ता नगर पंचायत स्थित कांग्रेस कार्यालय पर किसी ने भाजपा का झंंडा फहरा दिया। झंडा कब फहराया गया, इसकी सटीक जानकारी स्थानीय कांग्रेस नेताओं के पास नहीं है।

मालूम हो कि परबत्ता में कांग्रेस का कार्यालय पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व परबत्ता निवासी डॉ. चंदन यादव के पुश्तैनी मकान में चल रहा है। इधर रविवार को कार्यालय के ऊपर भाजपा का झंडा देखने के बाद कांग्रेसियों में गहरा आक्रोश है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस के परबत्ता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रभाकर यादव ने बताया कि, रविवार की संध्या जब पार्टी कार्यालय के ऊपर भाजपा का झंडा लहराते देखा, तो इसकी सूचना मोबाइल से स्थानीय थाना को दी। थाना के अधिकारी ने झंडा उतार लेने के लिए कहा।उन्होंने कार्यालय के छत पर से भाजपा का झंडा उतार दिया।

इधर, परबत्ता के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने कहा कि, इस संबंध में कोई सूचना नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर सीधा हमला करार देते हुए कड़ा विरोध जताया है।

मालूम हो कि रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 141वां स्थापना दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव और युवा कांग्रेस नेता राजा गुप्ता ने इस पूरे प्रकरण को साजिश करार देते हुए कहा कि, यह कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने की सुनियोजित प्रयास है।

उन्होंने यह भी कहा कि झंडा लगाते किसी को देखा नहीं है, लेकिन कांग्रेस कार्यालय के ऊपर भाजपा का झंडा लगाया जाना ठीक बात नहीं है। यह अपमानजनक है। उन्होंने प्रशासन से इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

प्रभाकर यादव ने यह भी कहा है कि कुछेक असामाजिक तत्व भी ऐसा कर सकते हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सह वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि वे लोग इस बात को जानते भी नहीं हैं। फिलहाल सवाल यह है कि कांग्रेस कार्यालय पर किसने भाजपा का झंडा लहराया?


वह रनिंग आफिस नहीं है। हां, पार्टी की बैठक आदि होती है। घटना की सूचना मुझे मोबाइल से मिली है। पुलिस-प्रशासन इसकी जांच करे। - डॉ. चंदन यादव, राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156468