search

बुलंदशहर: जिले के 37 कॉलेजों में बनेंगी वोकेशनल लैब, पढ़ाई के साथ अपने हुनर को भी निखारेंगे छात्र

cy520520 2025-12-29 12:26:24 views 1233
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपने हुनर को भी संवारेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों के लिए राजकीय कॉलेजों के बाद एडिड कॉलेजों में वोकेशनल लैब की स्थापित की जाएंगी। शासन ने 37 कॉलेजों में वोकेशनल लैब निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी है। प्रत्येक कॉलेज में दो ट्रेड संचालित होंगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शासन ने जिले के आठ राजकीय कॉलेज और 29 एडिड कॉलेजों में वोकेशनल लैब निर्माण कराने के लिए 1.85 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। प्रत्येक विद्यालय में दो ट्रेड संचालित की जाएंगी। प्रत्येक कॉलेज को पांच लाख रुपये के हिसाब से धनराशि दी गई है।

इंटर कॉलेजों में पढ़ाई का मतलब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगा। छात्रों को अब तकनीकी और व्यावसायिक कौशल भी सिखाए जाएंगे। जिससे विद्यार्थी इंटरमीडिएट तक पहुंचते-पहुंचते आत्मनिर्भर बन सकेंगे। हालांकि 17 राजकीय कॉलेजों में वोकेशनल का संचालन चल रहा है।

अब आठ राजकीय स्कूलों में वोकेशनल लैब स्थापित कराने के लिए धनराशि मिल गई है। अभी जिले में आईटी ट्रेड, ब्यूटी एंड वेलनेस, निर्माण, पावर, लॉजिस्टिक, फूड सर्व समेत 10 ट्रेड संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में खौफनाक वारदात: 8 माह की गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, मरने से पहले वीडियो बनाकर मायके वालों को भेजा

विद्यार्थी कॉलेजों में पढ़ाई के साथ तकनीकी हुनर को संवार सकेंगे। कॉलेजों में जल्द ही वोकेशनल लैब की स्थापना के लिए खरीददारी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।  


जिले के आठ राजकीय और 29 एडिड कॉलेज समेत 37 कॉलेजों में वोकेशनल लैब निर्माण के लिए 1.85 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। हालांकि 17 राजकीय कॉलेजों में लैब संचालित हो रही हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपने हुनर को भी संवार सकेंगे।  


                                                                                      विनय कुमार, डीआइओएस
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156486