search

Weather News: दिल्ली में होगी झमाझम बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम?​

cy520520 2025-12-29 13:01:10 views 758
उत्तर भारत में सर्दी का पीक जारी है। दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड और प्रदूषण मिलकर जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली में 31 दिसंबर की शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। जबकि एक जनवरी को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है।



आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक दृश्यता कम रहने की आशंका है, जिसके बाद हालात धीरे-धीरे बेहतर हो सकते हैं।



IMD ने यह भी बताया कि 29 दिसंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रह सकता है। इसके अलावा 1 जनवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी कोहरे जैसी स्थिति बनी रह सकती है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/brutally-attacked-called-chinese-angel-chakma-father-gives-heartbreaking-statement-after-son-death-article-2322599.html]‘क्रूरतापूर्वक हमला किया गया, चीनी कहकर बुलाया गया’, एंजेल चकमा के पिता ने बेटे की मौत के बाद दिया दर्दनाक बयान
अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 8:17 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/one-dead-as-two-bogies-of-tata-nagar-ernakulam-express-catch-fire-in-andhra-pradesh-article-2322618.html]Ernakulam Express Fire: आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग से दो AC कोच जलकर खाक; 1 व्यक्ति की मौत
अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 8:25 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/dense-fog-engulfs-delhi-orange-alert-issued-indigo-air-india-spicejet-warn-of-flight-delays-and-cancellations-article-2322527.html]Delhi Fog Alert: घने कोहरे में घिरी दिल्ली, ऑरेंज अलर्ट जारी, इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट ने फ्लाइट में देरी और रद्द होने की चेतावनी दी
अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 7:40 AM

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट



भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 29 दिसंबर के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। ठंड और कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



यूपी में शीतलहर



भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 28 और 29 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की प्रबल संभावना है। वहीं, बिहार में 28 दिसंबर को ऐसा मौसम रह सकता है। इसके अलावा, 28 और 29 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है। वहीं, झारखंड में 28 दिसंबर को शीतलहर की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका असर 31 दिसंबर से आसपास के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।



कई इलाकों में कम विजिबिलिटी



28 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के मौसम के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इसके अलावा जम्मू संभाग, पश्चिमी मध्य प्रदेश और असम के कुछ इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिला। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में दृश्यता कम बनी रही।



बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान



भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। IMD ने बताया कि 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश हो सकती है। खास तौर पर 28 दिसंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156828