search

आगरा में कोहरे का असर: दो दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट, हवाई यातायात भी प्रभावित

cy520520 2025-12-29 15:57:06 views 1058
  

कोहरा और ट्रेन। जागरण



जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा में कोहरे के चलते सोमवार को दो दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह ट्रेनिंग 1 घंटे से लेकर 6 घंटे तक देरी से आगरा पहुंची। इसमें प्रमुख रूप से गतिमान एक्सप्रेस वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनें शामिल रहीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रविवार को भी प्रभावित हुआ था यातायात

कोहरे के चलते हवाई और रेल यातायात प्रभावित रहा।रविवार को आगरा से बेंगलुरू और अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट खेरिया एयरपोर्ट से देरी से रवाना हुईं। एक दर्जन ट्रेन देरी से रवाना हुईं। वंदे भारत एक्सप्रेस चार घंटे देरी चली और अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 5.35 घंटे देरी से चल रही है।
51 मिनट देरी से अहमदाबाद और 22 मिनट देरी से रवाना हुई बेंगलुरू फ्लाइट

कोहरे के चलते शनिवार रात को दृश्यता शून्य थी। ऐसे में आगरा से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट खेरिया एयरपोर्ट से 22 मिनट देरी से रवाना हुई, लेकिन पर सही समय पर पहुंच गई। आगरा से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 51 मिनट देरी से रवाना हुई और 30 मिनट देरी से पहुंची। अमृतसर- इंदौर एक्सप्रेस 5.35 घंटे की देरी से चल रही है।
चार घंटे देरी से वंदे भारत और 5.35 घंटे देरी से चली अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस

तेलंगाना एक्सप्रेस 1.54 घंटे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 1.20 घंटे और हजरत निजामुद्दीन हुबली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.55 घंटे की देरी से चल रही है।कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 7.07 घंटे देरी से चल रही है। खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 1.03 घंटे, नांदेड़ एक्सप्रेस 3.13 घंटे, नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 1.45 घंटे की देरी से चल रही है। मालवा एक्सप्रेस 54 मिनट, केरला एक्सप्रेस 3.04 घंटे देरी से चली। बनारस से आगरा कैंट की ओर जाने वाली वंदी भारत एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चल रही है। अवध एक्सप्रेस 2.22 घंटे देरी से चल रही है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: कड़ाके की ठंड लेकर आएगी शीतलहर! 24 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम

यह भी पढ़ें- UP Weather: दित्वा पलटेगा यूपी का मौसम! कड़ाके की ठंड के साथ इन जिलों में कोहरा, रात में पारा गिरेगा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156828