search

श्रावस्ती में जंगल से चोरी की गई बेशकीमती लकड़ी के 11 बोटे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

cy520520 2025-12-29 21:27:19 views 407
  



जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान रविवार की रात रामपुर बंधा गांव से जंगल से चोरी किए गए वेशकीमती पेड़ों की लकड़ी के 11 बोटों के साथ एक आरोपित को दबोच लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पकड़े गए आरोपित पर सिरसिया थाने में भारतीय वन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। रविवार की रात सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रामपुर बंधा गांव में जंगल से चोरी से लाए गए वेशकीमती लकड़ी के बोटों के साथ एक व्यक्ति मौजूद है।

पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और एक व्यक्ति को दबोच लिया। पूछने में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शैलेश कुमार यादव निवासी रामपुर बंधा बताया।

टीम ने आरोपित के कब्जे से जंगल में चोरी किए गए छह बोटा साखू, तीन बोटा सागौन व दो बोटा शीशम की लकड़ी बरामद की। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उपनिरीक्षक राहुल यादव, आदर्श कुमार, मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रताप, आरक्षी दिव्यांशु श्रीवास्तव, चंद्र शेखर यादव, महिला आरक्षी रंजना वर्मा, लक्ष्मी राना, वन दरोगा दिनेश चौहान, वनरक्षक अजय कुमार शामिल रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156477