search

बलिया में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज, खनन से बदल रहा था नदी का स्वरूप

Chikheang 2025-12-29 21:27:28 views 615
  

पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।



जागरण संवाददाता, बलिया। मनियर पुलिस ने खनन में लगे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया एवं उनके विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

इसके पूर्व भी ट्रैक्टर ट्राली मनियर पुलिस द्वारा सीज की करवाई किया गया था। इसके बावजूद भी बालू एवं मिट्टी खनन का दस्तूर जारी था। खनन के चलते नदी का स्वरूप बदलना आम बात है। खनन के चलते बाढ़ का खतरा का दंश भी ग्रामीण झेल रहे हैं जो आम जनता के लिए खतरनाक बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मामले में थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तीन ट्रैक्टर एवं ट्राली पकड़े गए। ट्रैक्टर एवं उनकी ट्रालियों को सीज किया गया है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया मान नहीं रहे थे जिसकी वजह से यह कार्रवाई करनी पड़ी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160669