search

दिग्विजय सिंह के समर्थन में आए कैलाश विजयवर्गीय, सरदार पटेल से की तुलना, बोले- सच कहने का साहस दिखाया

deltin33 2025-12-29 23:57:24 views 1166
  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सराहना किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक ओर जहां कांग्रेस के भीतर ही उनके बयान को लेकर असहजता और आलोचना देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने खुलकर दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बाद अब नगरीय प्रशासन मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भी दिग्विजय सिंह के समर्थन में सामने आए हैं। विजयवर्गीय ने सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह के बयान को साहसिक करार दिया।

यह भी पढ़ें- दिग्विजय के BJP-RSS की तारीफ करने पर MP में गरमाई सियासत, सीएम मोहन यादव बोले- \“आइए, भाजपा में स्वागत है\“
यह कहा विजयवर्गीय ने

विजयवर्गीय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सच कहने का साहस भी होना चाहिए जो हर किसी में नहीं होता। कांग्रेस ने नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तारीफ कर अपने साहसी होने का परिचय दिया है।

विजयवर्गीय ने आगे लिखा कि हालांकि इससे दिल्ली दरबार में उनके नंबर अवश्य कम हुए होंगे, पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के अंदर 50 के दशक के नेता सरदार पटेल और अन्य नेताओं की उस परंपरा पर चलने का काम किया है, जो सच कहने की हिम्मत रखते थे। वास्तव में यही लोकतंत्र की असली खूबसूरती है।

दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर जारी सियासी बहस के बीच भाजपा नेताओं का यह समर्थन राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। यहां पर एक और बात उल्लेखनीय है कि विधानसभा के विशेष सत्र में जब कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के विकास में सभी मुख्यमंत्रियों के योगदान का उल्लेख किया था तो दिग्विजय सिंह ने उनके साहस की प्रशंसा की थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470210