search

बिहार चुनाव में बंपर जीत के बाद अब झारखंड में सक्रिय हुई बीजेपी, संगठन प्रभारी ने नेताओं को दिया टास्क

Chikheang 2025-12-30 00:13:02 views 925
  

झारखंड में सक्रिय हुई बीजेपी। (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश के नेताओं को सड़क पर उतरकर राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करने और जनता से संवाद करने की सलाह दी है।

निकाय चुनाव के लिए सरकार पर दबाव बनाने की सलाह देते हुए वाजपेयी ने पिछले दिनों प्रदेश के नेताओं की बैठक में संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया।

इसके बाद जनवरी के पहले सप्ताह में पांच से सात जनवरी को नगर निकायों पर भाजपा कार्यकर्ता धरना देंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि चुनावों में मिली हार के बाद संगठन और कार्यकर्ता दोनों निष्क्रिय हो गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिसंबर महीने में पंद्रह दिनों के अंतराल पर दो बार बैठक कर संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी नेताओं को जनता के बीच जाने की सलाह दी।

इसके साथ ही निकाय चुनाव के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने को कहा। वाजपेयी ने जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया को दस दिनों में पूरा करने का निर्देश भी दिया।
लंबे समय के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में दिखाई सक्रियता

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश भाजपा निष्क्रिय हुई तो केंद्रीय नेतृत्व ने भी कुछ दिनों तक कोई योजना नहीं बनाई। लेकिन बिहार विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड के नेताओं की उदासीनता खत्म करने की योजना बनाई।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मंडल स्तर तक के चुनाव की रिपोर्ट दिल्ली मंगवाई और जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को रांची भेजा। संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी महीने भर में तीसरी बार रांची आकर पार्टी को सक्रिय करने में लगे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161053