search

राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप: नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप में जीता स्वर्ण, आर्यवंश त्यागी भी चमके

deltin33 2025-12-30 02:27:02 views 226
  



पीटीआई, नई दिल्ली: एशियन चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नीरू ढांडा ने सोमवार को करणी सिंह रेंज में राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला वर्ग के ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 25 वर्षीय नीरू ने हाल ही में कजाकिस्तान में एशियाई निशानेबाजी में प्रथम स्थान हासिल किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में वह 41 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं, जबकि दिल्ली की कीर्ति गुप्ता ने रजत और प्रगति दुबे ने कांस्य पदक जीता।
जूनियर वर्ग में ये बने चैंपियन

टूर्नामेंट के जूनियर पुरुष वर्ग के ट्रैप इवेंट में आर्यवंश त्यागी ने 42 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के केशव चौहान ने रजत और उत्तर प्रदेश के जुहैर खान ने कांस्य पदक जीता। वहीं टीम स्पर्धा में मध्य प्रदेश ने 339 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में प्रगति दुबे, नीरू ढांडा और मनीषा कीर शामिल रहीं।

वहीं दिल्ली ने आद्या कात्याल, कीर्ति गुप्ता और भाव्या त्रिपाठी की टीम ने रजत और पंजाब की राजेश्वरी, पुखराज चहल, कृषिका जोशी की टीम ने कांस्य पदक जीता। हरियाणा ने जूनियर पुरुष ट्रैप टीम का स्वर्ण पदक जीता। इस वर्ग में गुजरात ने रजत और राजस्थान ने कांस्य पदक जीता। वहीं जूनियर महिला ट्रैप टीम इवेंट में दिल्ली ने स्वर्ण, तमिलनाडु ने रजत और राजस्थान ने कांस्य जीता।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1310K

Threads

0

Posts

4010K

Credits

administrator

Credits
408308

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com