search

खुशखबरी! बाराबंकी में जमुरिया नदी पर बन रहा पुल फरवरी से होगा शुरू, जाम से मिलेगी निजात

cy520520 2025-12-30 15:57:36 views 459
  

पटेल तिराहे के निकट जमुरिया पर बना नया पुल  



संवाद सूत्र, जागरण बाराबंकी। नगर के मध्य से निकली जमुरिया नदी पर निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित बॉक्स कल्वर्ट ब्रिज चालू हो जाएगा। यहां एकल लेन वाले पुराने ब्रिज पर यातायात की अधिकता से पूरे शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिज की ढलाई पूरी कर ली गई है। अब अप्रोच पर कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव कुमार राय ने बताया कि यह ब्रिज फरवरी में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। ब्रिज की आयु सौ वर्ष से अधिक होगी।

नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अंदर होते हुए सफेदाबाद से चौपुला तक की दूरी करीब 16 किलोमीटर है। यह सड़क लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आती थी। जब लखनऊ-अयोध्या हाईवे बना, तो इस मार्ग को छोड़ दिया गया और यह सड़क लोक निर्माण के अधिकार क्षेत्र में आ गई।

असेनी से रामनगर तिराहा तक फोर लेन बनना है। यह करीब 12 किलोमीटर है। बनने वाले फोरलेन के बीच में जमुरिया नदी पड़ती है। यहां हाईटेक बॉक्स कल्वर्ट ब्रिज बनकर लगभग तैयार हो चुका है। पुल में ऊपर और नीचे दो छत बनाई गईं हैं। ऊपर की छत मोटी दीवारों पर है। ब्रिज के भार सहन करने की क्षमता भी आर्च ब्रिज से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस रेलवे स्टेशन की बदली सूरत, यात्रियों को मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं; 30 ट्रेनों का होगा ठहराव

ब्रिटेन से आई थी रोमन आर्च पुल की विधि

लोक निर्माण के इंजीनियर बताते हैं कि जमुरिया नदी पर बना पुराना पुल अंग्रेजों के जमाने का बना था। उस समय आर्च ब्रिज तकनीकी ब्रिटेन से करीब 1927 में आई थी। उसी समय का जमुरिया नदी पर रोमन आर्च पुल बना था।

यह अर्ध वृत्ताकार होते थे। ब्रिज एक ऐसा पुल होता था, जिसके दोनों छोर पर घुमावदार आर्च के आकार के एबटमेंट (बांध) होते थे। पुल बड़े से बड़े भार सहन क्षमता के साथ ही सौ वर्ष से अधिक समय तक कारगर रहा। इस पुल को तोड़कर, नवीन हाईटेक पुल कल्वर्ट बनाया गया है।

जमुरिया नदी पर बना पुल की लागत 2.50 करोड़ रुपये है। 10-10 मीटर जल निकासी के तीन होल बनाए गए हैं। पुल की लंबाई 30 मीटर है। पुल मोटी चार दीवारों पर रुका है।



जमुरिया नदी पर हाईटेक बॉक्स कल्वर्ट ब्रिज का कार्य अब अंतिम दौर में है। 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फरवरी तक पुल पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। अब पुल का अप्रोच बनाने पर कार्य किया जा रहा है।

                                                           राजीव कुमार राय, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140208

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com