search

फुटबॉल प्लेयर, फोटोग्राफी का शौक... पढ़ें वाड्रा परिवार की होने वाली बहू अवीवा बेग के बारे में सबकुछ

Chikheang 2025-12-30 17:27:38 views 793
  

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग से की सगाई। फोटो - जेएनएन



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गांधी परिवार में अर्से बाद शादी की शहनाई बजने वाली है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग (Aviva Baig) से सगाई कर ली है। दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में हैं और अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मां प्रियंका गांधी की तरह रेहान वाड्रा राजनीति का हिस्सा नहीं हैं और न ही कभी लाइमलाइट में आने की कोशिश करते हैं। रेहान पेशे से फोटोग्राफर हैं। मगर, रेहान की सगाई की खबर सुनकर हर कोई उनकी मंगेतर अवीवा के बारे में जानना चाहता है।

  
अवीवा का दिल्ली कनेक्शन

अवीवा बेग का परिवार दिल्ली से ताल्लुक रखता है और वाड्रा फैमिली का करीबी माना जाता है। अवीवा ने दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है, जिसके बाद उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की।

  
अवीवा बेग पर एक नजर

  • रेहान की तरह अवीवा बेग भी फोटोग्राफर और प्रोड्यसर हैं।
  • वो कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पोर्टलों के लिए फोटोग्राफी कर चुकी हैं।
  • अवीवा \“इंडिया आर्ट फेयर\“, \“द इल्यूजरी वर्ल्ड\“ समेत कई प्रदर्शनियों का हिस्सा रही हैं।
  • अवीवा अपनी फोटोग्राफी के जरिए कई सामाजिक मुद्दों को भी उठाती रही हैं।
  • अवीवा बेग नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं।
  • अवीवा प्रकृति में भी गहरी दिलचस्पी रखती हैं। वो घने जंगल से लेकर ऊंचे पहाड़, समुद्र के किनारे और रेगिस्तान को अपने कैमरे में कैद कर चुकी हैं।


रेहान वाड्रा कौन हैं?

रेहान वाड्रा पेशे से वर्चुअल आर्टिस्ट हैं, जो 10 साल की उम्र से फोटोग्राफी कर रहे हैं। रेहान कमर्शियल फोटोग्राफी के साथ-साथ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर भी हैं। 2021 में उन्होंने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित \“डार्क परसेप्शन\“ से सोलो प्रदर्शनी में डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई अंगूठी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161256