search

पटना में अब 2 तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्‍कूल; ऊपर की कक्षाओं पर भी आया DM का ऑर्डर

deltin33 2025-12-30 22:57:05 views 560
  

ठंड के कारण 2 जनवरी तक आठवीं तक की कक्षाएं प्रत‍िबंध‍ित। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, पटना। Patna Schools: राजधानी में कड़ाके की ठंड व शीतलहर के दुष्प्रभाव से बच्चों को सुरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी को 2 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके पूर्व डीएम डाॅ. त्यागराजन एसएम ने 30 दिसंबर तक के लिए जिले के सभी सरकारी-निजी विद्यालयों में कक्षा आठ तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियाें पर रोक लगाई थी।

डीएम ने कहा कि शीतलहर जारी रहने के कारण भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 183 के तहत आठवीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कराया गया है।  

  
आठवीं से ऊपर की कक्षाएं 10 बजे से होंगी संचालित

जिला प्रशासन ने कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं के लिए विद्यालय खोलने की अनुमति दी है लेकिन उनकी शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच ही संचालित की जा सकेंगी।

विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे अपने शैक्षणिक कार्यक्रम को आदेश के अनुरूप पुनर्निर्धारित कर लें। प्री-बोर्ड व बोर्ड परीक्षा से संबंधित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।

आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
बुधवार को कोल्‍ड डे की चेतावनी

राजधानी में राज्य में घने कोहरे और सर्द हवा से भीषण ठंड का प्रभाव बना हुआ है। लाेगों को पांच जनवरी तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकतर जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने को लेकर औरेंज अलर्ट और घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। बुधवार को राज्य के 25 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470866