search

ग्रेटर नोएडा में एसटीपी न चलाने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई, 202 सोसायटियों को नोटिस

cy520520 2025-12-31 01:26:46 views 726
  



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट की बिल्डर सोसायटियों में एसटीपी न चलाने वालों पर प्राधिकरण ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण के सीवर विभाग की तरफ से 202 बिल्डर सोसायटियों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें एसटीपी के संचालन, शोधित जल को दोबारा उपयोग करने आदि जानकारी मांगी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन सोसायटियों से एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीवर विभाग की टीम मौके पर जाकर मुआयना करती है और पेनल्टी भी लगा रही है। बीते दो सप्ताह में छह बिल्डर सोसायटियों पर 27 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। प्राधिकरण ने जुर्माने की रकम सात दिन में जमा करने के निर्देश दिए हैं, न जमा कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसटीपी को सही तरीके से संचालित कराने के उद्देश्य से सीवर विभाग की तरफ से 202 बिल्डर सोसायटियों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें विभाग की तरफ से ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट की सोसायटियों से एसटीपी की समुचित क्षमता और सुचारु संचालन पर जवाब मांगा गया है।

इसके साथ ही शोधित सीवेज पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए उपयोग कर रहे हैं या नहीं, इस पर भी जवाब मांगा गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सभी बिल्डर सोसायटियों से निकलने वाले सीवर को शोधित करने और पानी का इस्तेमाल सिंचाई कार्यों में करने की अपील की है।
बिल्डर सोसायटी - जुर्माने की धनराशि

  • एडाना सोसाइटी सेक्टर अल्फा वन -2 लाख रुपये
  • पंचशील हाइनिश सेक्टर -एक -5 लाख रुपये
  • गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू सेक्टर-फोर -5 लाख रुपये
  • फ्लोरा हेरिटेज-सेक्टर-एक-5 लाख रुपये
  • अरिहंत आर्डन सेक्टर-एक -5 लाख रुपये
  • समृद्धि ग्रांड एवेन्यू-टेकजोन-फोर -5 लाख रुपये
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157484