search

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूत होती हिंदी, संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार हिंदी में जारी किया नए साल का संदेश

cy520520 2025-12-31 01:26:48 views 1200
  

संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहली बार हिंदी में जारी किया नए साल का संदेश (फोटो- एक्स)



पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहली बार महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वर्ष 2026 का नया साल संदेश हिंदी में भी जारी किया है। अपने संदेश में उन्होंने विश्व नेताओं से अपील की कि वे हथियारों और युद्ध पर होने वाले खर्च की जगह विकास, शांति और मानव कल्याण में निवेश को प्राथमिकता दें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महासचिव का यह संदेश कुल 11 भाषाओं में जारी किया गया है। इनमें संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं के साथ हिंदी भी शामिल है। उनके वीडियो संदेश में पहली बार हिंदी सबटाइटल्स भी जोड़े गए हैं।

गुटेरेस ने कहा कि दुनिया इस समय एक चौराहे पर खड़ी है, जहां चारों ओर अनिश्चितता, हिंसा, विभाजन, जलवायु संकट और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन देखने को मिल रहा है। ऐसे माहौल में लोग अपने नेताओं से पूछ रहे हैं कि क्या वे सच में सुन रहे हैं और कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
पुतिन ने दी राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी को नववर्ष की शुभकामनाएं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के कई नेताओं को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। क्रेमलिन ने कहा, पुतिन ने चीन और स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल (सीआइएस) देशों के नेताओं को भी बधाई संदेश भेजे हैं।

हालांकि, यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के साथ टकराव में शामिल प्रमुख यूरोपीय शक्तियों को इस बार शुभकामनाओं की सूची में शामिल नहीं किया गया है।इसके बावजूद रूस के मित्र माने जाने वाले नाटो और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों हंगरी और स्लोवाकिया को अपवाद के रूप में शामिल किया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157430