search

नए साल पर रेलवे का नया टाइम-टेबल: इज्जतनगर मंडल ने जारी की 40 ट्रेनों की संशोधित सूची, जानें आपकी ट्रेन का समय

Chikheang 2025-12-31 01:26:52 views 891
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल से संचालित ट्रेनों की नई समयसारिणी एक जनवरी से लागू हो जाएगी। इसमें पीलीभीत से गुजरने वाली ट्रेनों के साथ ही 40 ट्रेनों के समय में परिवर्तन में किया गया। इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एक जनवरी से ट्रेनों का संचालन बदले समय के अनुसार ही किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन संख्या 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस टनकपुर स्टेशन पर निर्धारित समय शाम 4.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 4.00 बजे, ट्रेन संख्या 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस काठगोदाम से 3.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 3.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस काठगोदाम से निर्धारित समय 6.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.15 बजे प्रस्थान करेगी।

12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस काठगोदाम से निर्धारित समय 6.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 6.15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12319 कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन से निर्धारित समय 09.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 09.15 बजे छूटेगी। ट्रेन संख्या 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस टनकपुर से निर्धारित समय 7.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 7.35 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 15061 कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेस कासगंज से निर्धारित समय शाम 5.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 5.20 बजे व 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस लालकुआं से निर्धारित समय शाम 7.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 7.45 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस टनकपुर से निर्धारित समय 08.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.10 बजे और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस टनकपुर से निर्धारित समय 08.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.10 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 55313 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़़ी बरेली सिटी से निर्धारित समय दोपहर 2.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 2.00 बजे और 55317 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़़ी बरेली सिटी से निर्धारित समय दोपहर 3.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 2.40 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 55318 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 09.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 09.00 बजे और 55323 पीलीभीत-टनकपुर सिटी सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 12.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 13.20 बजे, ट्रेन संख्या 55324 टनकपुर-पीलीभीत सवारी गाड़ी टनकपुर से निर्धारित समय 10.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.45 बजे चलेगी।

ट्रेन संख्या 55325 पीलीभीत-टनकपुर सिटी सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय शाम 5.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 5.40 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 55326 टनकपुर-पीलीभीत सवारी गाड़़ी टनकपुर से निर्धारित समय शाम 6.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 5.50 बजे, ट्रेन 55327 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी कासगंज से निर्धारित समय 11.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.35 बजे प्रस्‍थान करेगी।

ट्रेन 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़़ी बरेली सिटी से निर्धारित समय शाम 5.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय शाम 5.50 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 55349 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 07.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 07.00 बजे, ट्रेन 55351 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय दोपहर 2.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 2.05 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन 55353 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय शाम 6.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 6.10 बजे, ट्रेन 55357 पीलीभीत-मैलानी सवारी गाड़़ी पीलीभीत से निर्धारित समय 06.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 07.10 बजे और ट्रेन 55358 मैलानी-पीलीभीत सवारी गाड़ी मैलानी से निर्धारित समय 05.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 05.35 बजे, ट्रेन 55362 मैलानी-पीलीभीत सवारी गाड़ी मैलानी से निर्धारित समय 6.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय शाम 7.55 बजे चलेगी।

वहीं ट्रेन संख्‍या 55363 पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी पीलीभीत से निर्धारित समय दोपहर 12.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 12.00 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन 75302 टनकपुर-बरेली सिटी डेमू गाड़ी टनकपुर से निर्धारित समय दोपहर 3.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 2.55 बजे और 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू गाड़ी बरेली सिटी से निर्धारित समय शाम 6.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 5.30 बजे प्रस्थान करेगी।

  

यह भी पढ़ें- 5 साल तक स‍िख छात्रा का कि‍या शारीरिक शोषण, फ‍िर ब्रेनवाश कर विदेश भागने की तैयारी में था द‍िलनवाज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161511