search

IFS Officer Promotion: यूपी में वन विभाग के 8 आईएफएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, रमेश चन्द्र बने मुख्य वन संरक्षक

LHC0088 2025-12-31 20:57:42 views 478
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वन विभाग में भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के आठ अधिकारियों की पदोन्नति कर दी है। वर्ष 2008 बैच के अधिकारी रमेश चन्द्र को वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। उनकी पदोन्नति भी एक जनवरी 2026 या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी प्रकार वर्ष 2012 बैच के दो अधिकारी संजय कुमार विस्वाल और सूरज को चयन ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-13) से पदोन्नत करते हुए वन संरक्षक (पे मैट्रिक्स लेवल-13ए) के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन दोनों अधिकारियों की तैनाती के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

वर्ष 2013 बैच के पांच अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (लेवल-12) से चयन ग्रेड (लेवल-13) में पदोन्नति दी गई है। इनमें दिव्या, ईशा तिवारी, दीक्षा भंडारी, मनीष सिंह और सुन्दरेशा शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को चयन ग्रेड का लाभ एक जनवरी गुरुवार से मिलेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160163