search

नए साल 2026 की धूम: दिल्ली से गोवा, मनाली से कश्मीर तक देशभर में उत्साह की लहर

LHC0088 2026-1-1 06:57:47 views 950
  

वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोग गंगा आरती में शामिल हुए और दीपक जलाए (फोटो- पीटीआई)



डिजिटलडेस्क, नई दिल्ली। नए साल का जश्न पूरे भारत में धूमधाम से मनाया गया। ठंड और कोहरे के बावजूद लोगों ने उत्साह के साथ 2026 का स्वागत किया। दिल्ली, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मनाली, कश्मीर और उत्तराखंड जैसे स्थानों पर आतिशबाजी, डांस, म्यूजिक और पार्टियों ने रात को रोशन कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

दिल्ली-एनसीआर: राजधानी मेंकनॉटप्लेस, इंडिया गेट और विभिन्न क्लबों में हजारों लोग जुटे। आतिशबाजी और लाइवम्यूजिक के साथ नए साल का स्वागत हुआ।

  

गोवा: बीच पार्टियों का गढ़ गोवा इस बार भी टूरिस्टों से खचाखच भरा रहा। अंजुना, बागा और कैलंगुट बीच पर डीजे, डांस और शानदार फायरवर्क्स ने माहौल को यादगार बना दिया। लाखों पर्यटक समुद्र तट पर जश्न मनाते नजर आए।

  

पंजाब और हरियाणा: पंजाब में भांगड़ा और गिद्दाकीथिरकननेनएसालकोरंगीन बनाया। अमृतसर, लुधियाना और चंडीगढ़ में पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ जश्न मनाया गया। हरियाणा में भी क्लबों और रिसॉर्ट्स में धूम मची रही।

  

उत्तर प्रदेश: लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में लाइट्स, आतिशबाजी और भीड़ ने उत्सव का माहौल बनाया। घाटों और पार्कों में परिवारों के साथ जश्न मनाया गया।

  

मनाली, कश्मीर और उत्तराखंड: बर्फबारी के बीच हिमाचल के मनाली, कश्मीर के गुलमर्ग और उत्तराखंड के औली में स्नो पार्टियां और एडवेंचर एक्टिविटीज ने पर्यटकों को आकर्षित किया। होटल पूरी तरह बुक थे और फायरवर्क्स ने बर्फीले पहाड़ों को जगमग कर दिया।

  

देशभर में नए साल का उत्साह उम्मीद और खुशी का संदेश लेकर आया है। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160387