search
 Forgot password?
 Register now
search

जमशेदपुर में अपराध पर पुलिस का शिकंजा, 38 अपराधी गिरफ्तार

cy520520 2025-10-7 14:06:16 views 1265
  जमशेदपुर पुलिस ने 11 थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 38 लोगों को किया गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर





जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। आगामी चुनाव व पर्व त्यौहार के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही शांति पूर्वक पर्व त्योहार मनाने के लिए विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



यह अभियान जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के निर्देश पर किया गया। जमशेदपुर के 11 थाना क्षेत्र में यथा कदमा, बागबेड़ा, सीतारामडेरा, बर्मामाइंस, सोनारी, आजादनगर, साकची, गोलमुरी, गोविंदपुर, बिरसानगर तथा मानगो में छापेमारी कर 38 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।


कदमा पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

कदमा पुलिस ने एलआईसी कालोनी, स्टाफ क्वार्टर, हरिजन बस्ती निवासी रोहित मुखी नामक तीन साल से फरार आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
बागबेड़ा पुलिस ने छह आरोपित को किया गिरफ्तार

बागबेड़ा पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार छह आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार होने वाले आरोपित में क्षितिज सुंडी सोमाय झोपड़ी, अंशु पात्रो हरहरगुट्टू, मुकेश कुमार गांधीनगर बागबेड़ा, कमलेश सिंह उर्फ पंडित लाल बिल्डिंग गाड़ाबासा, ज्ञानेश्वर साहू न्यू बोरापट्टी तथा मिथलेश प्रसाद उर्फ मिठू बागबेड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।


सीतारामडेरा पुलिस ने चार आरोपित को किया गिरफ्तार

सीतारामडेरा पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चार आरोपित को गिरफ्तार किया। जिसमें प्रताप मुखी भालुबासा हरिजन बस्ती निवासी, सामर भुइयां ह्यमू पाइप भुइयांडीह, मंगल सिंह ह्यूमपाइप छायानगर, राजेश मुखी जयंती जीईएल चर्च के पास सीतारामडेरा शामिल है।
बर्मामाइंस पुलिस ने चार आरोपित को किया गिरफ्तार

बर्मामाइंस पुलिस ने विभिन्न मामलों के फरार चार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में धीरज पाल उर्फ लल्ले कैरेज कॉलोनी, संजय शर्मा कैरेज कॉलोनी, सोनू लोहरा बाबकुटी आश्रम, मो. आलम कैरेज कॉलोनी नियर रेलवे यार्ड शामिल है।


सोनारी पुलिस ने छह आरोपितों को किया गिरफ्तार

सोनारी पुलिस ने विभिन्न मामलों के छह आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मुन्ना भुइयां, सुनील महतो, अगस्त साहू न्यू कपाली बस्ती सोनारी, राजा शर्मा बिरसाबस्ती पंचवटीनगर, सुमित यादव उर्फ कल्लू खूंटाडीह सोनारी, सम्राट कर्मकार विशाल अपार्टमेंट शामिल है।


आजाद नगर से दो गिरफ्तार

आजाद नगर पुलिस ने छापेमारी कर फरार वारंटी मो. उमर नूर कालोनी आजाद नगर तथा राजू मछुआ दीपासाही हरिजन बस्ती दाईगुट्टू निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
साकची पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

साकची थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों के फरार चार आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में गोपी पासवान काशीडीह, सावन देवगम बागुनहातु, शंकर नाग रोड नंबर चार शास्त्री नगर तथा किशन बाग न्यू बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।


गोलमुरी से दो गिरफ्तार

गोलमुरी पुलिस ने पुराने मामले में फरार चल रहे दो आरोपित सन्नी नायक ओल्ड सीतारामडेरा निवासी तथा रोहित कालिंदी स्लैग रोड गोलमुरी निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गोविंदपुर से दो आरोपित गिरफ्तार

गोविंदपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों के फरार दो आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार आरोपित में उत्तम कुमार विश्वकर्मा छोटा गोविंदपुर तथा रामकृष्ण हांसदा अलई रोड बर्मामाइंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


बिरसानगर पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

बिरसानगर पुलिस ने फरार तीन आरोपित जिसमें शिवजी सिंह नीलडीह रोड टेल्को, काली पंडित उर्फ कालीचरण मिश्रा ओमनगर निवासी तथा सोल मुर्मू उर्फ सोल हेम्ब्रम उर्फ दखिन हेम्ब्रम को हुरलुंग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।
मानगो से चार वारंटी गिरफ्तार

मानगो पुलिस ने विभिन्न मामलों के फरार चार वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपितों में विपिन मिश्रा कृष्णानगर गौड़ बस्ती, प्रसेन्नजीत साहा पायल सिनेमा के पास, मंटू सिंह उर्फ फुलू कुमरूम बस्ती तथा सैयद मो. करीम उर्फ रूस्तम उर्फ मामा रोड नंबर 13, जवाहरनगर मानगो को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com