search

नव वर्ष 2026 में बदलेगा मुजफ्फरपुर का चेहरा, आडिटोरियम, स्टेडियम और मन में नौका विहार

deltin33 2026-1-1 15:27:19 views 1050
  

Sikandarpur Lake Boating: सिकंदरपुर मन में नौका बिहार की सुविधा मिलेगीी।फोटो: जागरण  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar News: नव वर्ष में मुजफ्फरपुर के शहरवासियों को विकास की कई बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी कंपनी और नगर निगम की ओर से इस साल शहर को आडिटोरियम, स्टेडियम और सिकंदरपुर मन में नौका विहार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही शहर के आधा दर्जन से अधिक पोखर-तालाबों का जीर्णोद्धार कर उन्हें नया जीवन दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
स्मार्ट सिटी के अधूरे काम होंगे पूरे

स्मार्ट सिटी योजना के तहत लंबित परियोजनाओं को इस वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम का निर्माण कार्य आधुनिक सुविधाओं के साथ पूरा होगा। वहीं सिकंदरपुर लेक फ्रंट पूरी तरह विकसित होकर तैयार हो जाएगा, जहां शहरवासियों के लिए नौका विहार की सुविधा शुरू की जाएगी।
निगम को मिलेगा आधुनिक कार्यालय भवन

क्लब रोड स्थित नगर निगम आडिटोरियम और निगम कार्यालय भवन इस वर्ष बनकर तैयार हो जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन से नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
तालाबों को मिलेगा नया जीवन

जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत इस वर्ष महाराजी पोखर, घिरनी पोखर, विश्वविद्यालय पोखर, आरडीएस कॉलेज पोखर और बहालखाना पोखर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर का पर्यावरण भी बेहतर होगा।
शहर में बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं

नये साल में शहर में दो दर्जन से अधिक पिंक, बायो, सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सीवरेज योजना का लाभ भी लोगों को मिलने लगेगा। बैरिया में निर्माणाधीन बलिदानी बैकुंठ शुक्ल इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल इस साल बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप मिलेगा।
कचरा प्रबंधन और सड़क निर्माण

शहर से निकलने वाले कचरे और मलबे के निष्पादन के लिए इस वर्ष प्रसंस्करण प्लांट स्थापित किया जाएगा। मलबे से सड़क निर्माण की भी योजना है। तिलक मैदान स्थित नगर निगम का मॉल भी इस साल शुरू किया जाएगा।
जल निकासी और नदी संरक्षण पर फोकस

इस वर्ष फरदो नाला के पानी को साफ कर कदाने नदी में प्रवाहित करने के लिए एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बारिश के पानी की निकासी के लिए शहर से बाहर ले जाने वाली योजना का काम भी पूरा किया जाएगा।इसके अलावा बूढ़ी गंडक रिवर फ्रंट विकास योजना को नये सिरे से तैयार कर जमीन पर उतारने की प्रक्रिया भी इस वर्ष शुरू होगी।
आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी

शहरवासियों को आवारा कुत्तों के काटने की समस्या से राहत दिलाने के लिए इस वर्ष बंध्याकरण योजना पर भी काम शुरू किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471632