search

बिहार के पर्यटकों के लिए खुशखबरी, पटना से राजगीर और ककोलत के लिए नई बस सेवा शुरू

LHC0088 Half hour(s) ago views 236
  

नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाते मंत्री। (जागरण)



जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। नए साल की शुरुआत के साथ बिहार के पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) पटना से दो प्रमुख पर्यटकीय स्थलों- राजगीर और ककोलत (नवादा) के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन रूटों पर एक-एक डीजल आधारित बसों का संचालन होगा, जो 40 सीटर क्षमता वाली होंगी और रोजाना चलेंगी। इससे पटना और आसपास के जिलों से राजगीर और ककोलत जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

राजगीर बौद्ध और जैन धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में प्रसिद्ध है, जबकि ककोलत अपनी खूबसूरत जलप्रपात के लिए जाना जाता है।

इसके अलावा, बिहारशरीफ में महिलाओं के लिए विशेष दो नई सीएनजी आधारित पिंक बसों की शुरुआत बिहारशरीफ के रांची रोड बस स्टैंड में मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार विधायक रोहेल रंजन के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों को सुगम और सुलभ आवागमन सुविधा मुहैया कराना परिवहन विभाग का प्राथमिक लक्ष्य है। देश में सबसे ज्यादा पर्यटक हमारे बिहार में आते हैं ये परिवर्तन नीतीश कुमार के राज में हुआ है।
सफलतापूर्वक चल रही 100 पिंक बसें

वर्तमान में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा में सफलतापूर्वक 100 पिंक बसें चल रही हैं। पिंक बसों को पूर्णत महिला संचालित करने के लिए औरंगाबाद के आईडीटीआर केंद्र में 19 महिला चालकों को हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसमें पूर्व से महिला संवाहकों की नियुक्ति की गई है। महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवा प्रदान करेंगी। ये बसें बिहारशरीफ से दनियावां और बरबीघा मार्ग पर चलेंगी और इनमें महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं जैसे कि सेनेटरी पैड, मेडिकल किट और सीसीटीवी कैमरे होंगे इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जो पटना के विभिन्न रूटों पर चलेंगी।

इन बसों में भी महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं हैं और इनका संचालन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा। बता दें कि बीएसआरटीसी की कुल 840 बसें राज्य भर में संचालित हैं, जिनमें 646 बसें निगम के स्वामित्व वाली हैं और 194 बसें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चल रही हैं।

इनमें 593 डीजल, 266 सीएनजी और 25 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। इस अवसर पर परिवहन विभाग के प्रशासन मुख्य सुभाष नरायण क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार वरिष्ठ राजेंद्र प्रसाद जदयू अध्यक्ष गुलरेज अंसारी प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह मुकेश सिंह संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143366

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com