search

सहरसा : रेलवे रैक प्वाइंट पर सहेलियों के साथ खेल रही थी नौ वर्षीया बालिका, सफाईकर्मी ने गोद में उठाया, ले गया घर, चाकलेट दी, फिर किया गंदा काम

cy520520 2026-1-1 20:57:43 views 793
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, सहरसा। सहरसा शहर में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नौ वर्षीय लड़की के साथ एक सफाईकर्मी ने दुष्कर्म किया। सफाईकर्मी ने गंगजला रैक प्वाइंट पर खेल रही एक लड़की को उठाकर घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। केस दर्ज हो गया है। आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिससे सख्ती से पूछताछ की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लड़की की मां ने केस दर्ज किया है

पीड़िता की मां ने महिला थाना में आवेदन देकर इसकी शिकायत की, जिसके बाद महिला पुलिस सक्रिय हुई और दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सफाईकर्मी की उम्र 30 वर्ष बताई जाती है और वह पहले से ही शादीशुदा है। यह घटना 30 दिसंबर 25 को हुई थी। घटना के स्वजन सदमे में हैं, डरे हुए हैं। दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।   
शहर के गंगजला रैक प्वाइंट पर घटी घटना

जानकारी के अनुसार, गंगजला रैक प्वाइंट पर 30 दिसंबर 25 को दिन के एक बजे नौ वर्षीया बालिका अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान, सफाईकर्मी पप्पू मल्लिक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित की रिश्तेदार एक बच्ची जब पप्पू मल्लिक के घर के दरवाजे के पास पहुंची, तो उसने अंदर से चीखने की आवाज सुनी, जिससे घटना का भंडाफोड़ हुआ। दुष्कर्म की शिकार बच्ची जब रोते हुए घर पहुंची, तो उसने पेट दर्द की शिकायत की।
महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि- यह जघन्य अपराध है

अगले दिन उसकी मां ने रैक प्वाइंट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त की। आरोपित के रिश्तेदार ने भी इसकी पुष्टि की। महिला थाना ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल जांच कराने में जुटी है। आरोपित पप्पू मल्लिक नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत है और उसे गंगजला रैक प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया है। महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने इस मामले की गंभीरता को बताया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158313