search
 Forgot password?
 Register now
search

उत्तर कोरिया के साथ नजदीकी बढ़ाने में जुटा ड्रैगन, इस वजह से 6 साल बाद किम जोंग उन से मिलेंगे चीनी पीएम

LHC0088 2025-10-7 21:36:47 views 1238
  चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग का उत्तर कोरिया दौरा। फोटो- रायटर्स





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन और उत्तर कोरिया के रिश्ते एक बार फिर परवान चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने चीन का दौरा किया था। वहीं, अब चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग भी उत्तर कोरिया जाने की तैयारी कर रहे हैं। 2019 के बाद यह पहली बार है, जब इतने बड़े पद पर मौजूद कोई चीनी नेता उत्तर कोरिया का रुख करने वाला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्रालय ने ली कियांग के दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार से शनिवार तक चीनी पीएम अन्य अधिकारियों क साथ उत्तर कोरिया जाएंगे। इस दौरान चीनी पीएम उत्तर कोरिया की सत्ताधारी पार्टी के 80वें सालगिरह समारोह में हिस्सा लेंगे।


रूस के पूर्व राष्ट्रपति का भी दौरा

चीन लंबे समय से उत्तर कोरिया का अहम साझेदार रहा है। वहीं, उत्तर कोरिया ने रूस के साथ भी अपने रिश्ते सुधारे हैं। यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद करने के लिए किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया से बड़ी संख्या में सैनिक भेजे हैं। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी की 80वीं सालगिरह पर रूस भी पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव को उत्तर कोरिया भेजने की भेजने वाला है।


चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

चीनी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, “चीन और उत्तर कोरिया पड़ोसी होने के साथ-साथ पारंपरिक दोस्त भी हैं। यह चीनी सरकार की अहम रणनीतिक नीति है।“ खासकर चीनी सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर कोरिया के साथ रिश्ते मजबूत करने का समर्थन करती है।
2019 में शी चिनफिंग ने किया था दौरा

ली कियांग का यह दौरा बेहद अहम होने वाला है। इससे पहले 2019 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उत्तर कोरिया का दौरा किया था। चीन और रूस के अलावा वियतनाम के नेता भी उत्तर कोरिया जाएंगे। 2007 के बाद पहली बार कोई वियतनामी नेता उत्तर कोरिया के दौरे पर जाने वाले हैं।



यह भी पढ़ें- \“जब तक आजादी नहीं मिलेगी...\“, पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में फिर हुआ IED ब्लास्ट; विद्रोहियों ने बताई हमले की वजह
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com