search
 Forgot password?
 Register now
search

गयाजी के तीरंदाजी कोच जय प्रकाश को मिलेगा बिहार राज्य खेल सम्मान, पांच राष्ट्रीय खिलाड़ी भी होंगे सम्मानित

Chikheang 2025-10-7 21:36:48 views 1261
  तीरंदाजी कोच को मिलेगा बिहार राज्य खेल सम्मान





जागरण संवाददाता,गयाजी। गयाजी जिले का खेल जगत एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। जिले के प्रसिद्ध तीरंदाजी कोच जय प्रकाश को इस वर्ष बिहार राज्य खेल सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। यह प्रतिष्ठित सम्मान पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार के 24 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, जिनमें गयाजी के जय प्रकाश तीरंदाजी वर्ग से राज्य के एकमात्र चयनित प्रशिक्षक हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



जय प्रकाश के साथ-साथ गयाजी जिले के पांच राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी आदर्श कुमार, सिद्धार्थ गौतम, करण कुमार, नमन प्रभाकर और गोलू कुमार को भी इस वर्ष राज्य खेल सम्मान से नवाज़ा जाएगा। ये सभी खिलाड़ी मगध आर्चरी फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं और तीरंदाजी के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

गयाजी के कोच जय प्रकाश और उनके प्रशिक्षित खिलाड़ियों का यह सम्मान न केवल जिले बल्कि पूरे बिहार के खेल जगत के लिए प्रेरणास्रोत है। तीरंदाजी के क्षेत्र में गयाजी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत से बिहार के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय पहचान बना सकते हैं।


तीरंदाजी में गया का दबदबा

जिले ने तीरंदाजी के क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कोच जय प्रकाश के मार्गदर्शन में कई युवा खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। जय प्रकाश को उनके निरंतर योगदान और खिलाड़ियों को ऊंचाईयों तक पहुंचाने पहुचाने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। इस सम्मान के तहत जय प्रकाश को दो लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र, जबकि खिलाड़ियों को नकद राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। खिलाड़ियों में आदर्श कुमार, करण कुमार, नमन प्रभाकर और गोलू कुमार को 60-60 हजार रुपये, वहीं सिद्धार्थ गौतम को 30 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।


बढ़ता गया का गौरव

पिछले वर्ष गयाजी जिले से केवल दो खिलाड़ियों को यह सम्मान मिला था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर पांच हो गई है। यह न केवल गयाजी के खेल प्रतिभाओं की पहचान का प्रतीक है, बल्कि जिले के खेल ढांचे और कोचिंग की गुणवत्ता का भी प्रमाण है। जिले की इस उपलब्धि पर डीएम शशांक शुभंकर, जिला खेल पदाधिकारी सुरभि बाला, मगध आर्चरी फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. रतन कुमार, कोषाध्यक्ष अंजय कुमार, रोटरी क्लब आफ गया सिटी तथा जिले के अन्य खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जय प्रकाश और खिलाड़ियों को बधाई दी है।


बिहार खेल जगत में नई क्रांति

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण के कार्यभार संभालने के बाद से बिहार में खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। इस वर्ष कुल 812 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 7 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया जा रहा है। इसमें 24 प्रशिक्षक, 783 खिलाड़ी, 5 खेल संघ और एक खेल अधिकारी शामिल हैं। हाल ही में राजगीर में आयोजित समारोह में मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत 87 खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी दी गई है। इससे बिहार के खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास का नया संचार हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com