search

स्पेन से आजादी के बाद से अमेरिका के हमले तक, कैसे बर्बाद हुआ वेनेजुएला? पढ़िए पूरा इतिहास

LHC0088 5 day(s) ago views 719
  

वेनेजुएला का इतिहास



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी सेनाओं ने बड़े पैमाने पर वेनेजुएला में हमले किए। इस हमले में ट्रंप ने दावा किया है कि निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया है। वेनेजुएला पर हुआ यह हमला देश के इतिहास में एक नया और ऐतिहासिक मोड़ बन गया है।

अगर बात करें वेनेजुएला के इतिहास की तो यहां हजारों सालों से कबीलाई लोग रह रहे थे। 1498 में क्रिस्टोफर कोलंबस ने वेनेजुएला तट की खोज की और 1522 में स्पेन ने यहां उपनिवेश शुरू किया। 1810 तक यहां स्पेनिश शासन चला। 18वीं सदी के अंत में यहां आजादी के लिए संघर्ष की शुरुआत हुई। 1811 में वेनेजुएला ने स्पेन से स्वतंत्रता घोषित की।
कब मिली पूर्ण स्वतंत्रता?

इसके बाद 1821 में सिमोन बोलिवर के नेतृत्व में वेनेजुएला, कोलंबिया, पनामा और इक्वाडोर ने मिलकर पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की। वहीं, 1830 में यह ग्रैन कोलंबिया से अलग होकर स्वतंत्र गणराज्य बना। 19वीं सदी में कैडिलो (सैन्य तानाशाहों) का शासन चला।
कैसे कमजोर हुई अर्थव्यवस्था?

20वीं सदी की शुरुआत में तेल की खोज ने वेनेजुएला को दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक बनाया। इससे वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया। यहां 1958 से लोकतंत्र की शुरुआत हुई, लेकिन 1999 में ह्यूगो शावेज के सत्ता में आने से \“बोलीवेरियन क्रांति\“ शुरू हो गई।



सत्ता में आने के बाद ह्यूगो शावेज ने समाजवादी नीतियां अपनाईं, जिससे शुरुआत में गरीबी घटी। लेकिन तेल की गिरती कीमतों से यहां अर्थव्यवस्था चरमरा गई। साल 2013 में शावेज की मौत के बाद निकोलस मादुरो सत्ता में आए।
कब शुरू हुई भुखमरी?

निकोलस मादुरो के शासन काल में भुखमरी और लाखों लोगों का पलायन हुआ। 2018 और 2024 के विवादित चुनावों में मादुरो की जीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध माना गया। अमेरिका ने निकोलस मादुरो पर नार्को-टेररिज्म के आरोप लगाए।

  
वेनेजुएला का इतिहास

वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट पर स्थित एक देश है। वेनेज़ुएला बोलिवेरियन गणराज्य एक संघीय गणराज्य है। इसमें 23 राज्य, दो संघीय क्षेत्र, एक राजधानी है। इसमें महाद्वीपीय भूभाग और कैरेबियन सागर में कई द्वीप और छोटे द्वीप शामिल हैं । वेनेजुएला का कुल क्षेत्रफल लगभग 916,445 वर्ग किलोमीटर (353,841 वर्ग मील) है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर कराकस है। वेनेजुएला की आबादी लगभग 28 से 29 मिलियन (2.8 से 2.9 करोड़) के बीच है।
अमेरिका और वेनेजुएला में क्यों है दुश्मनी?

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच दुश्मनी ह्यूगो शावेज के समाजवादी शासन से शुरू हुईं, जब अमेरिका ने इसे साम्राज्यवाद-विरोधी माना। ह्यूगो शावेज की मौत के बाद निकोलस मादुरो के शासन काल में तनाव और बढ़ गया। अमेरिका ने मादूरो पर मानवाधिकार उल्लंघन, भ्रष्टाचार, विवादित चुनाव (2018, 2024) और नार्को-टेररिज्म के आरोप लगाए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सैंक्शंस लगाए, तेल निर्यात रोका और मादुरो को अवैध घोषित किया।

  

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तक सबके शासन काल में अमेरिका वेनेजुएला पर दबाव बनाता रहा है। यही वजह है कि वेनेजुएला अमेरिका के सामने कभी भी दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाया और उसके सामने हमेशा डट कर खड़ा रहा। जो अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप को खटकती है और वह वेनेजुएला पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए।

  
वेनेजुएला कैसे हुआ बर्बाद?

वेनेजुएला की बर्बादी ह्यूगो शावेज के शासन काल में ही शुरू हो गई। तेल की ऊंची कीमतों पर अत्यधिक खर्च, उद्योगों का राष्ट्रीयकरण और कीमत नियंत्रण से अर्थव्यवस्था कमजोर हुई। अमेरिकी प्रतिबंधों ने तेल निर्यात को रोक दिया। इससे यहां की अर्थव्यवस्था और चरमरा गई और लाखों लोग पलायन कर गए।

यह भी पढ़ें- ट्रंप के दावे पर बवाल: मादुरो के पकड़े जाने की बात पर वेनेजुएला ने मांगा ‘प्रूफ ऑफ लाइफ’
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
146709

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com