अमेरिका ने वेनेजुएला पर क्यों किया हमला (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमला किया है। इस दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया गया और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया।
ट्रंप की घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवार यह है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला क्यों किया? चलिए जानते हैं इसके बारे में...
दरअसल, अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले के पीछे का प्रमुख कारण प्रवासन, नशीली दवाओं और “नशीली दवाओं से संबंधित आतंकवाद बताया जा रहा है।
सत्ता परिवर्तन करना चाह रहा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि वेनेजुएला कोकीन का एक प्रमुख पारगमन मार्ग है और अमेरिका में फेंटानिल संकट का कारण भी है। ट्रंप ने वेनेजुएला के दो आपराधिक गिरोहों- ट्रेन डे अरागुआ और कार्टेल डे लॉस सोल्स - को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) घोषित किया है। ट्रंप का आरोप है कि कार्टेल डे लॉस सोल्स का नेतृत्व स्वयं मादुरो कर रहे हैं। वहीं, मादूरो प्रशासन का कहना है कि अमेरिका सत्ता परिवर्तन के लिए नशीली दवाओं के खिलाफ युद्ध का हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
इमीग्रेशन संकट
ट्रंप ने बार-बार वेनेजुएला को अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर लाखों प्रवासियों के आगमन से जोड़ा है। 2013 से अब तक लगभग आठ मिलियन वेनेजुएलावासी आर्थिक संकट और राजनीतिक दमन से भागकर अमेरिका में बस गए हैं, जिनमें से अधिकांश लैटिन अमेरिका के अन्य हिस्सों में बस गए हैं। वो भी बिना सबूत पेश किए। ट्रंप ने मादुरो पर अपनी जेलों और पागलखानों को खाली करने और कैदियों को अमेरिका में प्रवास करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसे मादूरे ने खारिज कर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी सेना ने एक संक्षिप्त लेकिन गहन अभियान चलाया, जिसमें मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया। ट्रंप का कहना है कि इस कार्रवाई में अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियां शामिल थीं। वेनेजुएला पर हुए हमले को लेकर ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वह ड्रग कार्टेल के साथ सशस्त्र संघर्ष में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने कई दिन पहले ही लिख दी थी मादुरो को पकड़ने की स्क्रिप्ट, वेनेजुएला में घुसे डेल्टा कमांडो और...
यह भी पढ़ें- अमेरिका-वेनेजुएला जंग से कच्चा तेल होगा महंगा? भारत के तेल आयात पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा
यह भी पढ़ें- स्पेन से आजादी के बाद से अमेरिका के हमले तक, कैसे बर्बाद हुआ वेनेजुएला? पढ़िए पूरा इतिहास
यह भी पढ़ें- कौन हैं वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो? जिनको अमेरिका ने घर में घुसकर पकड़ा |