cy520520 • 2025-10-7 22:36:32 • views 964
नई अनाज मंडी फड़ के बाहर रखे बाजरे के कट्टे के पास भरा पानी। जागरण
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। सोमवार को एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन हुआ और सुबह से ही आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होती रही। दिनभर में औसतन सात एमएम वर्षा हुई, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान नौ डिग्री लुढ़क कर सीधे 25.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं दूसरी तरफ वर्षा की वजह से शहर की नई अनाज मंडी में खुले आसमान तले पड़े बाजरे व धान भीग गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को वर्षा की संभावना पहले से ही जताई हुई है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम 34.5 व न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्षा के बाद धीरे-धीरे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अब गिरावट दर्ज की जाएगी और सुबह व शाम के समय हल्की ठंडक का भी अहसास होगा। सोमवार को दिनभर में औसतन सात एमएम वर्षा हुई है।
अलर्ट के बाद भी नहीं चेते अधिकारी
अभी नई अनाज मंडी में बाजरे व धान की खरीद चल रही है। मौसम विभाग ने पहले ही छह व सात अक्टूबर को वर्षा की संभावना जता दी थी, लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं चेते और वर्षा से बाजरे व धान की फसल के बचाव को लेकर नई अनाज मंडी में पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।
हालांकि खुले आसमान तले अभी धान व बाजरे के वही कट्टे-बोरियां पड़ी हुई है, जिनकी खरीद की जा चुकी है। बाजरे को प्लास्टिक के कट्टे व धान को बोरियों में भरकर रखा हुआ है। |
|