search
 Forgot password?
 Register now
search

Ranbir Kapoor ने व्‍हीलचेयर पर बैठी महिला की मदद के लिए किया कुछ ऐसा, जमकर हो रही वाहवाही

cy520520 2025-10-7 23:06:45 views 1168
  रणबीर कपूर के महिला के साथ जेस्चर ने जीता फैंस का दिल/ फोटो- Instagram





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर को उनकी लव लाइफ को लेकर भले ही कितना भी ज्यादा ट्रोल किया जाता हो, लेकिन राहा के जिंदगी में आने के बाद वह जितने काइंड हो गए हैं, उसकी तारीफ करते हुए फैंस नहीं थकते हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हाल ही में \“एनिमल\“ एक्टर ने अपनी दरियादिली का एक सबूत भी पेश किया, जिसके बाद तो फैंस ही नहीं, यूजर्स भी उनकी दरियादिली की बात करते हुए दिखाई दिए। अचानक एयरपोर्ट पर टकराए रणबीर ने बिना किसी पब्लिसिटी के इंजर्ड महिला की जिस तरह से मदद की, उसकी तारीफ करते हुए लोग नहीं थक रहे हैं।  


व्हीलचेयर पर बैठी महिला की रणबीर ने की मदद

रणबीर कपूर बीते दिनों अपने लाइफस्टाइल और फैशन ब्रांड आर्क के लॉन्च के लिए दिल्ली आए थे, जहां पर उन्होंने अपना स्टोर खोला है। इवेंट खत्म होने के बाद जब रणबीर दिल्ली से मुंबई लौट रहे थे, तो उन्होंने T3 एयरपोर्ट पर एक साथी पैसेंजर को मदद की, जिनके पैर में फैक्चर था। इस इंसिडेंट के बारे में महिला ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर बताया है।  



यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के चक्कर में रणबीर कपूर भूले अपनी गाड़ी, एक्ट्रेस के पीछ-पीछे चलते आए नजर

श्रुबाबती गोस्वामी नामक एक महिला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर और एयरलाइन की सराहना करते हुए एक पोस्ट भी डाला। उन्होंने लिखा, “टी3 से फैक्चर होने के बाद अकेले ट्रैवल कर रही थी। व्हील चेयर का सिस्टम बहुत ही अच्छा था। व्हीलचेयर अटेंडेंट और एयरलाइन स्टाफ का बहुत-बहुत धन्यवाद। खास तौर पर रणबीर कपूर, जिनसे मैं अचानक सिक्योरिटी प्वाइंट के पास मिली थी, उन्होंने मेरी मदद की। रणबीर कपूर आपके दयालु जेस्चर के लिए शुक्रिया“।  



  
रणबीर कपूर की दरियादिली ने जीत लिया सबका दिल

आमतौर पर सितारे एयरपोर्ट भीड़ देखकर सीधे मुंह छुपाकर निकल जाते हैं, लेकिन रणबीर कपूर ने जिस तरह से महिला की सिक्योरिटी प्वाइंट पर मदद की, उसकी तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रणबीर हमारे पास एक ही दिल है उसे कितनी बार जीतोगे“। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ये पहली बार नहीं है, जब रणबीर ने किसी की मदद की है। इस तरह के एक्ट हमेशा पब्लिसाइज नहीं किये जाते“।  



  

  

\“एनिमल\“ के बाद रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह 2026 में 2 बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक तरफ जहां वह साईं पल्लवी के साथ रामायण में दिखेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ वह आलिया और विक्की के साथ संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में काम करते नजर आएंगे।  



यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखाई दिए Ranbir-Deepika, ये जवानी है दीवानी 2 की चल रही तैयारी?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com