search

बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मॉर्न‍िंग वॉक के दौरान हुआ हादसा

deltin33 2025-10-7 23:06:46 views 1276
  अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर





संवाद सूत्र, सिलहरी। मंगलवार सुबह पड़ौआ गांव के नजदीक कोई वाहन युवक को टक्कर मारकर चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अभी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पड़ौआ निवासी 32 वर्षीय सुभाष लोगों के घरों पर पुताई करने का काम करता था। उसके स्वजन का कहना है कि सुभाष मंगलवार सुबह करीब चार बजे अपने घर से टहलने के लिए निकला था। वह टहलते हुए अपने घर से नजदीक सड़क किनारे पहुंचा था कि उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे सुभाष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इधर यह भी बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान सुभाष शराब के नशे में था। वह रात को ही अपने घर से निकल आया था और फिर लौटकर घर नहीं पहुंचा। सुभाष दो भाइयों में बढ़ा था।



उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पोस्टमसार्टम कर दिया है लेकिन अभी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान युवक शराब के नशे में था। लोगों ने बताया कि वह रात को ही अपने घर से निकल आया था और फिर लौटकर घर नहीं पहुंचा। उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131