search

कटिहार में पुलिस जीप में महिला सिपाही ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य

Chikheang 2026-1-4 15:56:30 views 1154
  

महिला को लाया गया अस्पताल। (जागरण)



संवाद सहयोगी, कटिहार। सदर अस्पताल परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक गर्भवती महिला सिपाही ने पुलिस जीप में ही शिशु को जन्म दे दिया।

घटना शनिवार की है। महिला सिपाही को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने पर पुलिस जीप से सदर अस्पताल लाया गया था।

लेकिन उसे तुरंत जीप से प्रसव कक्ष तक नहीं ले जाया जा सका। इस दौरान महिला सिपाही ने एक पुत्र को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ है।

बताया जाता है कि जीप से महिला को उतारने में करीब 20 मिनट की देरी हो गई। इसी दौरान प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई और महिला सिपाही ने जीप में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

प्रसव कक्ष की नर्स और कर्मी जीप जबतक जीप तक पहुंचते, तब तक प्रसव हो चुका था। इस घटना से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. आशा शरण ने बताया कि महिला को जीप से सदर अस्पताल 4:12 मिनट में लाया गया। जीप तक नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मी 4:21 मिनट में पहुंच चुके थे।

लेकिन इससे पहले ही महिला को प्रसव हो चुका था। महिला व बच्चा को प्रसव कक्ष ले जाया गया। जच्चा व बच्चा स्वस्थ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167806