search

शिमला में पंजाबी गायक गैरी संधू ने CM सुक्खू से की भेंट, कई मुद्दों पर हुई खास चर्चा

Chikheang 2026-1-4 22:26:31 views 827
  

पंजाबी गायक गैरी संधू ने CM सुक्खू से की भेंट। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से रविवार को उनके सरकारी आवास ओक ओवर में प्रसिद्ध पंजाबी गायक और युवा आइकन गैरी संधू ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रदेश के समृद्ध लोक कलाओं को प्रदेश की उभरती अर्थव्यवस्था से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

गैरी संधू चाहते हैं कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हिमाचल में उनका आशियाना हो। शनिवार को अपनी प्रस्तुति के दौरान भी उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि मुख्यमंत्री उनको आशियाना दिलाने में मददगार हों।

शिमला में आयोजित हो रहे हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 में गैरी संधू ने मुख्य कलाकार के रूप में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने कला और उद्यमिता को एक साथ वैश्विक मंच प्रदान करने की प्रदेश सरकार की पहल की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने संगीत जगत में गायक के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीवंत सांस्कृतिक परिदृष्य को बढ़ावा तथा स्थानीय युवाओं को रचनात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167368