search

एसएसपी नीरज जादौन का कड़ा संदेश, कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी

Chikheang 2026-1-5 09:56:18 views 1089
  

एसएसपी नीरज जादौन।



संवाद सूत्र, जवां। पुलिस लाइन छेरत स्थित नवीन सभागार में रविवार को एसएसपी नीरज कुमार जादौन की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर समाधान करना व मनोबल बढ़ाना रहा।
पुलिस लाइन छेरत में हुआ सैनिक सम्मेलन का आयोजन

कार्यक्रम में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए आवास, चिकित्सा, अवकाश, ड्यूटी व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक विषयों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, रहन-सहन एवं जनता के प्रति व्यवहार को लेकर साफ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
आगंतुक की समस्या को संवेदनशीलता से सुनकर उसका निष्पक्ष समाधान किया जाए

एसएसपी ने थानों पर आने वाले प्रत्येक आगंतुक की समस्या को संवेदनशीलता से सुनकर उसका निष्पक्ष समाधान किया जाए। रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई दक्षताओं को फील्ड ड्यूटी में प्रभावी रूप से लागू करने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने तथा आमजन के साथ शालीन, संयमित और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी देहात अमृत जैन, एसपी क्राइम ममता कुरील, सीओ लाइन मयंक पाठक, प्रशिक्षु आईपीएस सम्यक चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक अनुभव त्रिपाठी व सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166677