search

Weather Update: बिहार में अभी और रुलाएगा ठंड और कोहरा, अगले 5 दिन के लिए IMD का अपडेट

cy520520 2026-1-6 07:26:26 views 747
  

ठंड और घने कोहरे का प्रकोप। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण राज्य में सर्द पछुआ हवा का प्रभाव बने होने के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। बिहार के अधिसंख्य जिलों में घना कोहरा का प्रभाव देखा जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले पांच दिनों तक कनकनी और कोहरे से राहत के आसार नहीं है। मंगलवार को पटना सहित बक्सर, भोजपुर, अरवल, नालंदा, जहानाबाद , बेगूसराय, शेखपुरा को छोड़ कर शेष भाग कोल्ड डे और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। पटना सहित अन्य भागों में पछुआ के कारण दिन-रात कनकनी का प्रभाव बना रहेगा।

सोमवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गयाजी में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पटना का न्यूनतम तापमान 9.6 एवं अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 19.4 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

सोमवार को पटना सहित अन्य स्थानों पर धूप निकलने के साथ लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम में कनकनी का प्रभाव बना रहा। पटना सहित 14 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

सबसे कम दृश्यता सौ मीटर गयाजी में दर्ज किया गया। राजधानी में 1200 मीटर एवं भागलपुर में आठ सौ मीटर दृश्यता दर्ज हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस से 19.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162661