search

6 KG 810 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्‍कर ग‍िरफ्तार, पुल‍िस ने चेक‍िंग के दौरान दबोचा

cy520520 2026-1-6 17:26:32 views 755
  

भाटपार रानी पुलिस द्वारा गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर। - पुलिस  






जागरण संवाददाता, भाटपार रानी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में भाटपार रानी पुलिस द्वारा मंगलवार को मार्निंग वॉक में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे भाटपार रानी- फुलवरिया मार्ग पर कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस उसके पास से 6 किलोग्राम 810 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार सिंह पुत्र स्व. रामनन्दी सिंह साकिन रजवाही पतहरा थाना यादवपुर जनपद गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने बताया है कि उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162301