search

सहकारी बैंकों के ग्राहकों को अब मिलेगा बीमा योजनाओं का सीधा लाभ, सरकार और इफको टोकियो के बीच MOU साइन

Chikheang 2026-1-6 19:58:09 views 1155
  



राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में कार्यरत कोऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों को बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए मंगलवार को बिहार राज्य सहकारी बैंक और इफको एंड टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के बीच एमओयू हुआ।

इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, जीवन, कृषि और दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करना है।

बिहार राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार स्टेट कोआपरेटिव बैंक ने भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण से कारपोरेट एजेंट के रूप में कंपोजिट निबंधन प्राप्त किया है।

अब बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न बीमा कंपनी के उत्पाद सीधे ग्राहकों एवं आम जन को उपलब्ध करवाएगी। इस लाभ अब किसान भी अपने नजदीकी सहकारी बैंक के शाखा से ले सकते हैं।

कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक श्रीचंद्र नारायण, इफ्को के उपाध्यक्ष विपुल गुप्ता, विधायक जितेन्द्र कुमार, सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166512