search

गाजियाबाद में स्नेचिंग के आरोपी ने गिरफ्तार करने आए दारोगा को दिया धक्का, टीम ने पीछा कर बदमाश को दबोचा

cy520520 2026-1-7 03:26:03 views 872
  

थाना कविनगर पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने के फरार आरोपित को गिरफ्तार किया। सौ. पुलिस



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गिरफ्तारी के लिए आई पुलिस टीम से बचने के लिए एक बदमाश ने दारोगा को धक्का दे दिया। जिससे दारोगा के पैर में चोट आ गई। पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा जारी रखा और उसे दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपित पर बीते साल जून और जुलाई में कविनगर थानाक्षेत्र में छिनैती की दो घटनाओं का आरोप है। आरोपित पर फरार होने की वजह से 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। घटना में घायल दारोगा के पैर में फ्रैक्चर आया है।
महिलाओं से छीन ली थी कुंडल और चेन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य के मुताबिक पकड़ा गया आरोपित दौलतपुरा निवासी हिमांशु शर्मा है। आरोपित ने बीते साल 30 जून की रात नौ बजे और 28 जुलाई को दिन में दो अलग-अलग महिलाओं से कुंडल और चेन छीन ली थी। आरोपित का साथी करण पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस टीम हिमांशु शर्मा की पहचान कर उसकी तलाश कर रही थी। हिमांशु की लोकेशन असम में मिली। जहां वह ट्रक पर क्लीनर के रूप में काम करता था। दो दिन पूर्व पुलिस को उसकी लोकेशन दौलतपुरा की मिलने पर दारोगा अनुज गिल एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके घर दबिश दी। पुलिस को देख आरोपित भाग गया।

दोबारा पुलिस पकड़ने गई और आरोपित को दारोगा अनुज गिल ने दबोच लिया लेकिन आरोपित उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। कुछ दूर भागने पर उसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। धक्का लगने से गिरने दारोगा अनुज गिल के पैर में चोट आ गई। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले आई। दारोगा के पैर की जांच करने पर चिकित्सकों ने फ्रेक्चर बताया है। उनका उपचार चल रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161876