search

School Closed: नोएडा-गाजियाबाद में 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, ठंड के चलते बढ़ाई गई छुट्टियां

deltin33 2026-1-7 05:26:59 views 1182
  



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अत्यंत ठंड और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जिले के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अब आठवीं तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा।

इस संबंध में गाजियाबाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 10 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया। बच्चों के स्वास्थ्य और स्कूल आने जाने में असुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। जिले के स्कूलों में पांच जनवरी तक छुट्टी की गई थी। छह जनवरी को भीषण सर्दी देखते हुए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

बीएसए ओपी यादव का कहना है कि अभी ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है। बच्चों के स्वास्थ्य और समस्या को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 10 जनवरी तक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। सभी बोर्ड के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476076