search

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट

LHC0088 2026-1-7 06:26:15 views 1244
  

Uttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक दिन में तेज धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड परीक्षा ले रही है। साथ ही पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। ऐसे में कई क्षेत्रों में पारे में भारी गिरावट बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
छाये रह सकते बादल

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। साथ ही पहाड़ों में पाला दुश्वारी बढ़ा सकता है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
सुबह-शाम पड़ रही ठंड

मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में तेज धूप खिली। जिससे ठंड से राहत मिली और अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में भी सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही है।

  • मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
  • हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

यलो अलर्ट किया जारी

वहीं, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा ऊधम सिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभिन्न शहरों का तापमान
शहरअधिकतमन्यूनतम
देहरादून24.56.2
ऊधमसिंह नगर14.24.6
मुक्तेश्वर14.10.5
नई टिहरी14.02.0


यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में लगातार चौथे दिन हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: आज ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने, चोटियों पर हिमपात के हैं आसार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165056