search

बगहा में ड्यूटी के दौरान थमीं सासें, दारोगा की हार्ट अटैक से मौत

Chikheang 2026-1-8 09:26:37 views 953
  

मृत दारोगा अजय कुमार पाण्डेय। (जागरण)



जागरण संवाददाता, बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत सेमरा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अजय कुमार पाण्डेय का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद थाना में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया।

अनुमंडलीय अस्पताल में तैनात चिकित्सक संजय कुमार गुप्ता ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि की।
डॉक्टर के अनुसार अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मी और अधिकारी गहरे सदमे में हैं।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया है।

अजय कुमार पाण्डेय अपने कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।

पुलिस विभाग द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167147