search

महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BMC चुनाव से पहले 12 पार्षद बीजेपी में शामिल

LHC0088 2026-1-8 09:26:51 views 513
  

महाराष्ट्र में कांग्रेस के 12 पार्षद बीजेपी में शामिल (फोटो-X/@RaviDadaChavan)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस के सभी 12 निलंबित पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों को बीजेपी में शामिल कराया।
बीजेपी में शामिल हुए 12 पार्षद

बीजेपी में इन पार्षदों को शामिल करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में रवींद्र चव्हाण ने लिखा कि \“भाजपा परिवार की विकासोन्मुखी और जनहितैषी कार्यशैली से प्रेरित होकर, उबाथा समूह के कल्याण ग्रामीण उप-जिला प्रमुख राहुल भगत ने विकास का \“कमल\“ अपने कंधों पर उठाया। इस अवसर पर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया गया और उन्होंने भाजपा के भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।\“

रवींद्र चव्हाण ने आगे लिखा कि \“इस अवसर पर कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष और निर्विरोध भाजपा उम्मीदवार दीपेश म्हात्रे, जयेश म्हात्रे, हर्षदताई भोईर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।\“


🪷 तुमची आमची भाजपा सर्वांची 🪷

भाजपा परिवाराच्या विकासाभिमुख व लोकाभिमुख कार्यशैलीने प्रेरित होऊन उबाठा गटाचे कल्याण ग्रामीणचे उपजिल्हाप्रमुख राहुल भगत यांनी विकासाचे \“कमळ\“ हाती घेतले. यावेळी त्यांचे भाजपा परिवारात स्वागत करत पुढील वाटचालीस शुभेच्छा दिल्या.

याप्रसंगी… pic.twitter.com/KVfSjE2WmC— Ravindra Chavan (@RaviDadaChavan) January 7, 2026


यह भी पढ़ें- \“शरजील इमाम की औलादों के इरादों को कुचल देंगे\“ JNU में लगे नारों के बाद देवेंद्र फडणवीस की चेतावनी

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल! BJP ने निकाय चुनाव में कांग्रेस-AIMIM से मिलाया हाथ; फडणवीस ने दी सफाई
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164747